फरार मास्टर माइंड की गिरफ्तारी पर इनाम

होटल कर्मचारी के खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन का मामला

उज्जैन, अग्निपथ। होटल कर्मचारी के खाते खुलवाकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले मास्टर माइड की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। मास्टर माइंड के दुबई भागने की खबरे सामने आ रही है।

मार्च के दूसरे सप्ताह में माधवनगर और कोतवाली थाना पुलिस ने पदमावती कालोनी में रहने वाले होटलकर्मी राहुल मालवीय की शिकायत पर उसके खातों से करोड़ों का अवैध ट्रांजेक्शन किये जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

माधवनगर पुलिस ने ट्रांजेक्शन के मास्टर माइंड सौरभ उर्फ संदीप गुप्ता, सत्यप्रकाश, भोला और मांगीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भोला-मांगीलाल की गिरफ्तारी के बाद मास्टर माइंड सौरभ का अब तक सुराग नहीं लग पाने पर गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। आशंका जताई जा रही है कि सौरभ गुप्ता दुबई भाग गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास कर रही है।

फर्जी पुलिसकर्मी पर भी इनाम

होटलकर्मी के खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन होना सामने आने के बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था। जहां फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सुनील बैरागी और वरुण डाबी ने 5 लाख रुपये मांगकर मामला निपटाने की बात कहीं थी और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में जेल भेजने के लिये धमकाया था।

जिसमें सीएसपी पल्लवी शुक्ला की भूमिका सामने आई थी। सीएसपी को मुख्यालय अटैच किये जाने और सुनील-वरुण के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वरुण को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सुनील की गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर भी पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री- सांसद- विधायक, किसी को नहीं बुलाया, स्मार्ट सिटी ने ऐसे भी शहीद दिवस मनाया ... !

Thu Mar 24 , 2022
ऐसा भी होता है … उज्जैन, अग्निपथ । बुधवार को शहीद दिवस था। जिसे स्मार्ट सिटी के बैनर तले मनाया गया। शहीद पार्क पर कार्यक्रम हुआ। मगर ताज्जुब की बात यह है कि इस कार्यक्रम में किसी भी माननीय जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया। बस … स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक […]