बिनोद मिल्स श्रमिकों को ब्राह्मण, कायस्थ एवं खटिक समाज का समर्थन मिला

उज्जैन, अग्निपथ। संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन के 30वें दिन विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया।

ब्राह्मण समाज के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं अभिभाषक सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बिनोद मिल्स श्रमिकों के समर्थन में कहा कि मजदूर 31 वर्षों से अपनी बकाया रकम के लिए संघर्षरत हैं। 4353 मजदूरों के परिवार की उम्मीदें मध्यप्रदेश शासन से लगी है। सरकार को अविलंब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन कर शेष 88 करोड़ मजदूरों को भुगतान कर देना चाहिये। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि यदि मजदूरों को आंदोलन में गिरफ्तार किया गया तो समस्त अभिभाषक मजदूरों के समर्थन में आगे आकर उन्हें राहत देंगे।

कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम सक्सेना ने मजदूरों के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को श्रमिकों को बकाया रकम दिलाने में अपने दायित्व का पालन करना चाहिये।

खटिक समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर कायत ने मजदूरों के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य से विमुख होकर ठीक नहीं कर रहे हैं। मंच पर हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाश भदौरिया, संतोष सुनहरे, प्रद्योत चंदेल, लक्ष्मीनारायण रजक, मिश्रीलाल, अर्जुनलाल, लल्लूसिंह भदौरिया एवं ललिता राठौर मजदूर कंस्ट्रक्शन की अध्यक्ष भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता के जयकारों एवं मातृशक्ति के सम्मान के साथ हुआ श्री यादे शीतला सप्तमी महोत्सव

Fri Mar 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। प्रजापति चौरासी संघ के प्रतिवर्ष होने वाले सारस्वत आयोजन श्रीयादे शीतला सप्तमी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रजापति चोरासी संघ के अध्यक्ष एवं म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री श्री अशोक प्रजापत ने बताया की सांयकाल 4 बजे समाजजनों एवं माता बहनों की भव्य शोभायात्रा […]