पटवारियों पर एक व्यक्ति ने मारपीट का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन

कभी मनमानी तो कभी दबंगई के लग रहे है राजस्व विभाग पर आरोप

जावरा, अग्निपथ। नगर के औद्योगिक थाने पहुँच कर मंगलवार को कुछ लोगों ने राजस्व अमले के दो पटवारियों पर मारपीट करने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने पटवारियों पर उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने का आरोप भी लगाया है।

थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन मे बताया कि सोमवार को भूसा लेने समरथ ट्रैक्टर ट्राली भाड़े लेकर ग्राम हिंगोरिया धांधू में मांगीलाल के खेत पर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर पटवारी गोपाल रावत एवं तिलक शर्मा ने मारपीट के साथ सीने में पेचकच मारा।

उसके बाद दोनों पटवारी ने ट्रेक्टर ट्राली थाने में खड़ा कर दिया। वहीं मेरे ऊपर झूठा केस बनाया। जबकी मेरे द्वारा कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया गया इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर इनके खि़लाफ़ कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि एक वीडियो भी वाइरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के साथ हाथपाई करते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इसी घटना का है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ भी शिकायत

वहीं, लालाखेड़ा में एक किसान के घर पर बिना सूचना के तहसीलदार ने बुलडोजर चलाने के बाद किसान ने तहसीलदार और पटवारी के साथ जेसीबी से तोडफ़ोड़ करने वाले के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत की थी। इस पूरे घटनाक्रम होने के बाद पीडि़त जब जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे एसडीएम ने कहा था कि इस संबंध जानकारी नही है ना कोई कार्रवाई का आदेश जारी हुआ है मौके पर क्या हुआ यह जांच का विषय है।

कलेक्टर ने जावरा तहसीलदार द्वारा किए गए कार्य के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की थी। बताया गया कि जावरा तहसीलदार द्वारा अपने अधिकार से बाहर जाकर ग्रामीण क्षेत्र में मकान को तोड़ा गया। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य को सीखें, अपरिपक्व अधिकारी की तरह कार्य नहीं करें। सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि आप एसडीएम की जानकारी में लाए बगैर कोई भी कार्रवाई नहीं करें। राजस्व संबंधी कार्रवाई में शासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

इनका कहना

अवैध रूप से रेत में खुदाई करने की सूचना मिली थी। हम वहा पहँचे तो कुछ लोग ने हम पर हमला कर दिया। जिसमें मेरे पैर में चोट भी लगी है। साथी पटवारी तिलक शर्मा ने बीच बचाव किया। मारपीट का जो आरोप लगाया वो निराधार है। – गोपाल रावत, पटवारी

पटवारी द्वारा किसी भी व्यकि के साथ मारपीट नही की गई है। मेरे पास एक वीडियो भी है उसमे भी ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। – हिमांशु प्रजापति, एसडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

Tue Mar 29 , 2022
महिला मोर्चा के 19 मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त झाबुआ, अग्निपथ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक के अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार द्वारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की […]