राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 37 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत

Rojgar diwas ujjain 30 3 22

जिले के 6400 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ

उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार को विक्रम कीर्ति मन्दिर के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम के अन्तर्गत उज्जैन जिले के छह हजार 400 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत 37 करोड़ रुपये के ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदाय किये गये।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मदनलाल चौहान, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, कलेक्टर आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुअंकिता धाकरे, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एलडीएम संजीव अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले का सीधा प्रसारण देखा।

रीवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के नये अवसर सृजित किये जायें। स्वरोजगार के अन्तर्गत नये-नये अवसर प्रारम्भ किये जायेंगे। उद्योग में मध्य प्रदेश को देश का पहला राज्य बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। ये स्कूल निजी विद्यालयों से काफी बेहतर हैं। आने वाले समय में मध्य प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी माध्यम से करवाई जायेगी, ताकि जिन बच्चों की अंग्रेजी कमजोर है वे भी मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आगे ले जा सकें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के बच्चे पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें। सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव सहयोग किया जायेगा। गरीब वर्ग के बच्चे भी पढ़-लिखकर जीवन में जो बनना चाहें, बन सकेंगे तथा उन्हें रोजगार के नये अवसर प्रदाय किये जायेंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और तीर्थ दर्शन योजना पुन: प्रारम्भ की जायेगी। आने वाले दिनों में स्व-सहायता समूह को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ा जायेगा। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा मंच से प्रतीकात्मक स्वरूप 10 हितग्राहियों को उद्यम क्रान्ति और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत ऋण के चेक प्रदाय किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरव दिवस गुड़ी पड़वा पर 18 संगठन सजाएंगे उज्जैन को

Wed Mar 30 , 2022
व्यापारी संस्थानों व घर में सजावट की जायेगी-महाकालेश्वर मन्दिर द्वारा निकाली जायेगी गौरव यात्रा उज्जैन, अग्निपथ। गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल के अवसर पर आयोजित होने वाले उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर शहर के हर घर में रोशनी की जायेगी, रंगोली बनाई जायेगी, चौराहों को सजाया जायेगा, शोभा यात्राएं निकाली […]
Vikramotsav nirikshan