केडी गेट शराब दुकान पर लगाया ताला

प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान के साथ रहवासियों ने बोला धावा, कहा दुकान खुली तो फिर करेंगे आंदोलन

उज्जैन, अग्निपथ। केडी गेट स्थित रिहायशी इलाके से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसी नेत्री नूरी खान ने अपने समर्थकों औऱ स्थानीय लोगों के साथ धावा बोला और नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान पर ताला जड़ दिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नूरी खान के मुताबिक केडी गेट क्षेत्र स्थित रिहायशी इलाके से जब तक शराब की दुकान नहीं हटाई जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की आबकारी नीति पर भी हमला बोला और सवाल उठाया कि एक ओर सरकार राशन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी चीजों पर टैक्स बढ़ा रही है तो दूसरी ओर शराब पर टैक्स कम कर मध्य प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रही है।

उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि केडी क्षेत्र के रिहायशी इलाके में शराब की दुकान होने की वजह से महिलाएं लगातार उत्पीडऩ का शिकार हो रही हैं। इससे पहले भी नूरी खान इस शराब की दुकान को हटाने की मांग कर चुकी हैं और शराब की दुकान के बाहर दूध बांटकर आंदोलन कर चुकी हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से स्थानीय रहवासियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन भी इस शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं।

आज शाम 5 बजे धरना

कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष माजिद लाला ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे से केडी गेट कलाली हटाने को लेकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा शहर के समाजसेवियों के साथ धरना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन ने जीते 10 पदक

Wed Mar 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला पंजा कुश्ती संघ भोपाल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के खिलाडिय़ों ने 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष संदीपसिंह कुशवाह व सचिव जितेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि उक्त […]
panja kushti ujjain winners