संपूर्ण भारत वर्ष के 87 स्थानों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि की मिट्टी एकत्रित की

त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखा राष्ट्रभक्ति का अनूठा जज्बा

उज्जैन, अग्निपथ। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मंडल के मार्गदर्शक एवं संरक्षक डॉ. नारायण व्यास संपूर्ण भारत वर्ष के 87 स्थानों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि से मिट्टी को एकत्रित कर उनकी सचित्र प्रदर्शनी से वर्तमान युवा पीढ़ी को देशभक्ति का अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं।

उसी क्रम में महाकाल के समीप त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवीघनश्याम दास केवलिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उज्जैन पुरातत्व विभाग के एचओडी डॉ रमन सोलंकी के साथ-साथ शहर के अन्य को प्रतिष्ठित नागरिकों ने उपस्थित होकर उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन कर डॉ नारायण व्यास द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके द्वारा सन 1931 एवं सन 1947 के समय की पुरानी ईटों एवं अनेकों संग्रह अमूल्य धरोहरों की भी एकत्रित की गई सामग्री की जानकारी दी।

उज्जैन के मूल निवासी एवं वर्तमान में भोपाल निवासी प्रसिद्ध पुरातत्वविद डॉ नारायण व्यास जो उज्जैन शहर की शान पद्मश्री विजेता डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकरजी के प्रमुख शिष्यों में से है। हाल ही में उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुरातत्व के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें निकट भविष्य में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ नारायण व्यास उज्जैन शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वैद्य पंडित अनंत लालजी व्यास के सुपुत्र हैं एवं पुरातत्व के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य शासन के माध्यम से उनके द्वारा डॉ. वाकणकर जी के शिष्य के रूप में अनेक उपलब्धियां हासिल कर रखी है।

उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन जन्मस्थली भूमि की पावन माटी एकत्रित करने का कार्य काफी समय से जारी है। वर्तमान में संपूर्ण हिंदुस्तान के लगभग 87 स्थानों पर से मिट्टी एकत्रित कर संपूर्ण मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जा कर वर्तमान युवा पीढ़ी को देश भक्ति का अलग जगाने का एक सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर नारायण व्यास ने बताया कि यह मुहिम सतत रूप से अभी भी जारी है।

Next Post

एक करोड़ ज्यादा आए फिर भी 79 करोड़ बकाया

Mon Apr 4 , 2022
नए साल में डेढ़ गुना ज्यादा संपत्तिकर बढ़ाने का टारगेट उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम ने वित्तिय वर्ष 2021-22 में संपत्तिकर के रूप में 28 करोड़ 37 लाख रूपए की आय हांसिल की है। इससे पहले के वित्तिय वर्ष में 27 करोड़ 29 लाख रूपए वसूले गए थे। एक साल में […]
नगर निगम

Breaking News