पत्नी ने की आत्महत्या, पति को 5 साल कैद

उज्जैन, अग्निपथ। दहेज के लिए पत्नी को प्रताडि़त करने और उसे आत्महत्या के लिए बाध्य कर देने वाले एक अपराधी को सोमवार को न्यायालय ने तीन अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत 5 साल,3 साल और 2 साल कैद की सजा दी है। आरोपी पर 15 हजार 200 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

उप संचालक अभियोजन डा. साकेत व्यास के मुताबिक सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश नागदा वंदना राज पांडेय के न्यायालय से आरोपी हनीफ पिता साबिर खां उम्र 36 साल को 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। 23 अक्टूबर 2014 को हनीफ की पत्नी यास्मिन को झुलसी हुई अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 नवंबर 2014 को यास्मिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जांच में यह सामने आया था कि हनीफ यास्मिन को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडि़त किया करता था। पति की प्रताडऩा से तंग आकर ही यास्मिन ने खुद को आग लगा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में ‘कमाई’ के चक्कर में आम श्रद्धालुओं की अनदेखी

Mon Apr 4 , 2022
चार माह में केवल दो बार कराये गर्भगृह से दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में आम श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल शिवलिंग का सामीप्य नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उनके जेब मे पैसे नहीं हैं। लेकिन 1500 रुपए टिकट कटवाने वाले आराम से भगवान महाकाल के समीप जाकर पूजन अर्चन […]
गर्भगृह