3 दिन बाद से शुरू हो जाएंगे महाकाल विस्तारीकरण के दूसरे चरण के काम

Mahakal van statue ujjain

कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी कंपनी अधिकारियों की बैठक ली

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र विस्तार परियोजना के दूसरे चरण के सारे ही काम अगले तीन में आरंभ कर दिए जाएंगे। कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों को काम शुरू कराने के लिए 11 अप्रैल तक का समय दिया है। दूसरे चरण के सभी निर्माणकार्य पूरे करने के लिए जून 2023 तक का समय निर्धारित किया गया है।

शुक्रवार दोपहर कलेक्टर आशीष सिंह ने स्मार्ट सिटी कंपनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दूसरे चरण के निर्माणकार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि किसी भी सूरत में 11 अप्रैल तक दूसरे चरण के सभी निर्माण शुरू हो जाए।

संबंधित ठेकेदार निर्माणस्थल पर टाईमर लगाए और हर पखवाड़े में काम की प्रगति की समीक्षा की जाए। कलेक्टर की समीक्षा बैठक में दूसरे चरण के कामों से संबंधित इंजीनियर और ठेकेदारों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

दूसरे चरण में होंगे ये काम

  1. महाराजवाड़ा कांप्लेक्स निर्माण,(15.18 करोड़)- योजना में महाराजवाड़ा भवन का विकास होगा। थाना परिसर और पुलिस क्वार्टर का क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
  2. रामघाट सौंदर्यीकरण(15.67 करोड़)- हरसिद्धी की पाल से लेकर बंबई वालों की धर्मशाला तक व्यूईंग गैलेरी बनेगी। दानीगेट, सिद्धआश्रम, राणोजी की छत्री के पास प्लाजा, पब्लिक यूटिलिटि व वैंडर्स जोन बनाया जाएगा।
  3. पेडेस्टियन ब्रिज(16.34 करोड़)- रूद्रसागर के पास पैदल पुल बनाया जाएगा।
  4. रूद्रसागर शिखर दर्शन योजना (14.10 करोड़)- वर्तमान प्रवचन हाल और कोटितीर्थ के पास शिखर दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इमरजेंसी इंट्री-एग्जिट की भी व्यवस्था की जाएगी।
  5. चार नई सडक़े(13.53 करोड़)- नृसिंह घाट से नूतन स्कूल, बड़ा गणेश से चौबीस खंभा माता मंदिर, महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा और सरस्वति शिशु मंदिर से पार्किंग रोड़ तक 843 मीटर लंबी नई सडक़ो का निर्माण होगा।
  6. सरफेस पार्किंग व मेघदूत वन (11.15 करोड़)- हरिफाटक ब्रिज के नजदीक मन्नत गार्डन वाली जमीन पर सरफेज पार्किंग और मेघदूत वन, दुकानें-चौपाटी का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण-राधा बलराम और सुदामा के लिए लगाया एसी

Fri Apr 8 , 2022
पारा 41 डिग्री के पार हुआ तो भगवान को गर्मी से बचाने के लिए किया जतन उज्जैन, अग्निपथ। इस बार गर्मी कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के चलते दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम को भी गर्मी चुभ रही है। लोग गर्मी से बचने […]
iscon temple ujjain statue