कान में लगा था ईयर फोन पेड़ से टकराई बाइक

जीजा के घर से लौट रहे साले की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। कान में ईयरफोन लगाकर तेज गति से बाइक चला रहे युवक की पेड़ से टकराने पर मौत हो गई। वह अपनी पत्नी से बात कर रहा था, फोन कट होने पर पत्नी बार-बार काल करती रही। रात में मौत की खबर मिली।

पानबिहार में रहने वाला जीवन पिता सुरेश मोगिया (30) मजदूरी करता था। 2 दिन पहले राजस्थान से लौटा था। उसकी पत्नी और 2 बच्चे जीजा के घर ग्राम बरखेड़ी गये हुए थे। जीवन मिलने के लिये बरखेड़ी पहुंच गया। जहां से गुरुवार-शुक्रवार रात 12 बजे बाइक पर सवार होकर पानबिहार से लिये रवाना हुआ। वह कान में ईयरफोन लगाकर पत्नी से बात करता हुआ तेज गति से बाइक चल रहा था। उसे वापस मजदूरी के लिये राजस्थान लौटना था।

तभी अचानक ग्राम मीण के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सडक़ से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया। हादसा होते ही मोबाइल डिस्कनेक्ट हो गया। देर रात गुजरने वालों ने सडक़ किनारे बाइक पड़ी देखी तो पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पानबिहार पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उसके पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने गांव में सूचना दी। परिजन रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गये थे। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पार्षद का बेटा दादा के साथ मिलकर चला रहा था सट्टाघर, पुलिस ने दी दबिश

Fri Apr 8 , 2022
उज्जैन क्राइम ब्रांच ने तराना में की कार्रवाई उज्जैन, अग्निपथ। बड़े पैमाने पर एक मकान में सट्टाघर संचालित होने की खबर मिलते ही उज्जैन क्राइम ब्रांच और सायबर टीम ने तराना के हाटपुरा पहुंचकर दबिश दी। हजारों की नगदी, लाखों का हिसाब और 8 सटोरियों को हिरासत में लिया गया […]