पूर्व पार्षद का बेटा दादा के साथ मिलकर चला रहा था सट्टाघर, पुलिस ने दी दबिश

1

उज्जैन क्राइम ब्रांच ने तराना में की कार्रवाई

उज्जैन, अग्निपथ। बड़े पैमाने पर एक मकान में सट्टाघर संचालित होने की खबर मिलते ही उज्जैन क्राइम ब्रांच और सायबर टीम ने तराना के हाटपुरा पहुंचकर दबिश दी। हजारों की नगदी, लाखों का हिसाब और 8 सटोरियों को हिरासत में लिया गया है।

क्राइम ब्रांच को दोपहर में सूचना मिली थी कि तराना के हाटपुरा में दादा-पोता मिलकर घर में सट्टा खाईवाली कर रहे है। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय यादव ने सायबर प्रभारी प्रतीक यादव के साथ मिलकर शाम 4 बजे टीम के साथ दबिश मारी। सट्टे का अवैध करोबार किशन परमार अपने पोते विकास परमार के साथ मिलकर कर रहा था।

टीम ने घेराबंदी कर दादा-पोते के साथ बबलू सोलंकी, रणछोड़ पिता गेंदालाल, भगवानसिंह, अर्जुनसिंह, राधेश्याम और आकाश को हिरासत में लिया। सभी तराना के निवासी है। मौके से 57 हजार 890 रुपये नगद, लाखों का हिसाब और 9 मोबाइल के साथ केलक्यूलेटर बरामद किया गया। सभी को तराना थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जिनके खिलाफ सट्टा एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि सट्टाघर संचालित करने वाले किशन परमार की बहू तराना में भाजपा की पार्षद रह चुक है। किशन पर पूर्व में भी कई सट्टा खाईवाली के मामले दर्ज हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर नि:शुल्क अन्नक्षेत्र प्रवेश गेट पर की जा रही शराबखोरी

Fri Apr 8 , 2022
पीकर वहीं पटक रहे बीयर के डिब्बे, जूता चप्पल स्टैंड के पास स्मैक का सुट्टा उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र प्रवेश द्वार के पास बैठकर शराबखोरी और स्मैक बाजी की जा रही है और इनको वहीं पर पटक दिया जा रहा है। जिसके चलते वहां आने वाले श्रद्धालुओं […]