मासूम पर चढ़ी बोरवेल मशीन, दर्दनाक मौत

बाइक भिड़ंत में युवक की गई जान

उज्जैन, अग्निपथ। घर के बाहर साईकिल चला रहे मासूम पर तेजगति से आई बोरवेल मशीन चढ़ गई। सोमवार शाम हुए हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले 2 बाइक में हुई भिडं़त में एक युवक की जान चली गई थी।

मक्सीरोड पर त्रिवेदी कालोनी में रहने वाला विष्णु पिता बालाराम चौहान 11 वर्ष घर के बाहर साईकिल चला रहा था। वह अचानक सडक़ पर चला गया। उसी दौरान तेजी से आई बोरवेल मशीन ने उसे कुचल दिया। मासूम के ऊपर से मशीन का पहीया निकल गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादस देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मशीन छोडक़र भाग रहे चालक को पकड़ा गया।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन को हटाकर मासूम का नीचे से निकाला। विष्णु का शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया। टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि बोरवेल मशीन जब्त कर ली गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मासूम कक्षा तीसरी का छात्र था और माता-पिता मजदूरी करते है।

मंगलनाथ मार्ग पर भिड़ी बाइक

पंवासा में हुए दर्दनाक हादसे से पहले मंगलनाथ मार्ग पर 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कमल पिता गुलाब बाथम (26) ग्राम रुई की सिर में गंभीर चोंट लगने से मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार यशपाल राजपूत निवासी जलवा और भौमसिंह घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि यशपाल शराब के नशे में तेज बाइक चला रहा था, जिसके चलते दुर्घटना हुई है। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मृतक रिश्तेदार से मिलने के बाद अपने गांव रुई लौट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोज निकाले पुलिस ने गुम हुए 119 मोबाइल

Mon Apr 11 , 2022
धारक खो चुके थे उम्मीद, मिलने पर खिले चेहरे उज्जैन, अग्निपथ। सालों से गुम मोबाइल मिलने की आस खोज चुके धारको को सोमवार दोपहर पुलिस ने मोबाइल मिलने की खबर दी तो उनके चेहरे खिल उठे। 119 लोगों को एसएसपी ने मोबाइल लौटाएं हैं। सायबर सेल पिछले 2 सालों से […]
चोरी के जब्त मोबाइल के साथ एसपी व पुलिस कर्मी।