मणिनगर में एसआई के सूने घर के ताले तोडक़र जेवरात व सामान ले गए चोर

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र के मणि नगर में रहने एसआइ के सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने जेवरात, टीवी व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। एसआइ अलीराजपुर जिले के जोबट में पदस्थ है। उनकी पत्नी भी एक माह से वहीं थी। सोमवार को एसआइ का रिश्तेदार घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले।

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम वर्मा निवासी मणि नगर मक्सी रोड एसआइ है तथा अलीराजपुर के जोबट थाने पर पदस्थ है। उनकी पत्नी एक माह से जोबट में थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को वर्मा का रिश्तेदार देवेंद्र घर पहुंचा था तो उसे ताले टूटे मिले थे। इस पर उसने राधेश्याम वर्मा को सूचना दी। जिसके बाद पंवासा पुलिस मौके पर पहुंची थी। वर्मा ने पुलिस को बताया कि चोर घर से एलइडी टीवी, चांदी के जेवरात, ढाई हजार रुपये नकदी व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार सुबह 11 बजे ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू करेगी।

नरवर थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे नरवर से शहनाज पति सलीम पटेल (38) को परिजनों जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शहनाज ने फांसी लगाई थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच डायरी मिलने पर परिजनों के बयान दर्ज किये जाएंगे। इधर पोस्टमार्टम के दौरान इंदौर से आये मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना था कि शहनाज की शादी 2005 में की गई थी। ससुराल वाले मारपीट करते थे। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल से कराया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम पर चढ़ी बोरवेल मशीन, दर्दनाक मौत

Mon Apr 11 , 2022
बाइक भिड़ंत में युवक की गई जान उज्जैन, अग्निपथ। घर के बाहर साईकिल चला रहे मासूम पर तेजगति से आई बोरवेल मशीन चढ़ गई। सोमवार शाम हुए हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले 2 बाइक में हुई भिडं़त में एक युवक की जान चली गई थी। […]