कंट्रोल रूम से लेकर महानिर्वाणी अखाड़ा तक का निर्माण किया जमींदोज

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद तोडफ़ोड़ जारी, धूल के गुबार उड़ते रहे

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत अब तीसरे फेस का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य जल्द पूरे हों इसके लिए निर्माण एजेंसी द्वारा गुरुवार को मंदिर कंट्रोल रूम से लेकर महानिर्वाणी अखाड़े तक की बिल्डिंग को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। यह कार्य परिसर में उपस्थित भारी भीड़ की उपस्थिति में किया गया।

महाकालेश्वर मंदिर में तीसरे फेस का कार्य शीघ्र पूरा करना है। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आने का न्यौता दे सकते हैं और संभवत उनके आने की पूरी संभावना है। इसी को देखते हुए काम को शीघ्रता से निपटाया जा रहा है।

गुरुवार को निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा मंदिर परिसर के पास स्थित मंदिर कंट्रोल रूम से लेकर महानिर्वाणी अखाड़े की पुरानी बिल्डिंग को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान धूल का गुबार भी मंदिर परिसर में फैलता रहा। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर शीघ्रता से काम निपटाया जाता रहा। अवकाश होने के चलते गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। लेकिन बैरिकेड लगाकर पूरे परिसर को सुरक्षित कर दिया गया था।

औंकारेश्वर मंदिर परिसर से लेकर आगे तक होगा समतलीकरण

जानकारी में आया है कि ओमकारेश्वर मंदिर से लेकर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार यानी कि महाकाल चौराहा तक परिसर पूरा समतल कर दिया जाएगा। जिसके चलते मंदिर परिसर काफी बड़ा और विस्तृत हो जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण भी हो जाए तो दुर्घटना की संभावना नहीं रहेगी। बीच में आ रही टनल को भी तोड़ दिया जाएगा और महाकाल चौराहा के पास से नई टनल बनाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रवेश करा कर उनको यहां पर खड़ा रखा जा सकता है।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने किए भस्मारती दर्शन

महाकालेश्वर का पूजन करते राज्यपाल।
महाकालेश्वर का पूजन करते राज्यपाल।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंकर भगवान महाकाल की प्रात:कालीन भस्मार्ती में सपरिवार सम्मिलित हुए तथा भस्मार्ती उपरांत भगवान का पूजन अभिषेक किया। पूजन पं. महेश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एसडीएम संजीव साहू तथा सहायक प्रशासक प्रतिक द्विवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रसाद व दुपट्टा भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रिका बांटने आए इंदौर के वृद्ध के पास मिले दो नकली नोट

Thu Apr 14 , 2022
उज्जैन। यातायात पुलिस गुरुवार दोपहर कोयला फाटक चौराहे पर बाइक सवार एक वृद्ध को रोका था। नियम का उल्लंघन करने पर उसका 500 रुपये का चालान काटा था। वृद्ध ने पुलिसकर्मी को नकली नोट थमा दिया था। कोतवाली टीआइ अमित सोलंकी ने बताया कि आगर रोड पर स्थित कोयला फाटक […]