कुपवाड़ा में शहीद हुए अरुण शर्मा का आज कानड़ में होगा अंतिम संस्कार

कुपवाड़ा में शहीद अरुण शर्मा का आज कानड़ में होगा अंतिम संस्कार

नलखेड़ा, अग्निपथ। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सेना के जवान अरुण शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ कानड़ में किया जाएगा। शहीद अरुण के अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद के निवास स्थान के पास ही व्यवस्था की गई है। जहां कानड़ नगर के नागरिकों सहित आसपास ग्रामों से आए ग्रामीण लोग शहीद जवान का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आगर जिले के कानड़ निवासी 24 वर्षीय अरुण पिता मनोहर शर्मा शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में शहीद हुए जवान अरुण का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से एयर लिफ्ट के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट और वहां से सेना के वाहन से कानड़ लाया गया। रविवार देर रात तिरंगे में लिपटे शहीद की देह उनके निज निवास पर पहुंची। जहां कई लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद अरुण का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ प्रात: 9 बजे किया जाएगा। उसके पूर्व नगर में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्मशान घाट पहुंचेगी। अरुण शर्मा के अंतिम यात्रा वह अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा शहीद जवान के निवास के पास व श्मशान स्थल साफ सफाई करवा कर छांव के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है।
माता व पत्नी को नहीं थी जानकारी पिता बदहवास
कुपवाड़ा में अरुण के शहीद होने की जानकारी परिजनों द्वारा उनकी माताजी व पत्नी को नहीं दी गई। वहीं प्रशासन से सूचना मिलने के बाद शहीद के पिता व परिजन तथा रिश्तेदार व उनके मिलने वाले गमगीन हैं। पिता मनोहरलाल शर्मा बदहवास होकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
छोटा भाई भी एयरफोर्स में
कानड़ निवासी शहीद जवान अरुण दो भाई हैं। छोटा भाई शिवशक्ति शर्मा एयर फोर्स में अपनी सेवाएं दे रहा है। वह वर्तमान में कर्नाटक में ऑटो टेक्निकल सागर में सामरा सेंटर पर कार्यरत है।

4 माह पूर्व ही हुई थी शादी

शहीद हुए जवान अरुण शर्मा की शादी 4 माह पूर्व ही 1 दिसंबर को उज्जैन जिले के गुराडिया निवासी शिवानी शर्मा के साथ हुई थी। शिवानी अभी मायके में है। शहीद जवान अरुण के पिता के मित्र कन्हैयालाल परमार ने बताया कि अरुण दिसंबर में शादी के लिए लंबी छुट्टी लेकर आया था उसमें शादी के दौरान अतिरिक्त अवकाश ले लिया था इस कारण अभी उसके आने का कोई समय तय नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाई साहब को मात दे दी बच्चे ने

Sun Apr 17 , 2022
झाबुआ। एक कहावत है किसी को उंगली पकड़ाओ तो वो चलना सिख सिखाने वाले का ही गला पकडऩे की फिराक में रहता है किन्तु उंगली पकडऩे वाले कि यह धारणा जब सार्वजनिक रूप से असत्य हो जाए तो फिर उसे मुह की ही खाना पड़ती है ऐसा ही कुछ जिले […]

Breaking News