देवास से लाया था गांजा, दो दिन के रिमांड पर तस्कर

नीलगंगा थाने में दर्ज है बदमाश पर 8 प्रकरण

उज्जैन, अग्निपथ। गांजे की तस्करी में पकड़ाए बदमाश को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। उसके खिलाफ नीलगंगा थाने में 8 प्रकरण दर्ज होना भी सामने आये हैं। बदमाश ने गांजा देवास से लाना बताया है।

नागझिरी थाने के एसआई लिवान कुजूर ने बताया कि 1 किलो 455 ग्राम गांजे के साथ रविवार रात गिरफ्तार किये बदमाश सागर पिता राधेश्याम खलोटिया (22) निवासी शास्त्री नगर को न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया था कि गांजा देवास से लेकर आया था। उसे देवास ले जाया जाएगा और गांजा देने वाले की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

बदमाश ने यह भी बताया है कि वह गांजा एक व्यक्ति को देने जा रहा था। उक्त व्यक्ति का सुराग भी लगाया जा रहा है। गांजे के साथ गिरफ्त में आये बदमाश पर नीलगंगा थाने में 8 अपराध दर्ज होने भी सामने आये है। वह 2015 से मारपीट, हफ्ता वसूली, चाकूबाजी, आम्र्स एक्ट जैसे अपराधों में शामिल रह चुका है। रिमांड अवधि में उसकी निशानदेही पर उसके जुड़े मादक पदार्थ कारोबारियों के साथ गांजा बरामद होने की संभावना बनी हुई है।

सार्दी वर्दी में की घेराबंदी

एसआई कुजूर के अनुसार बदमाश के पास गांजा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सार्दी वर्दी में करीब 2 घंटे तक ग्राम धतरावदा-करोंदिया के बीच घेराबंदी के लिये खड़ी रही। जैसी बदमाश की काले रंग की जुपिटर आती दिखाई दी। उसे पकडऩे के लिये टीम दौड़ पड़ी, बदमाश ने जंगल की ओर पुराने ईट-भट्टे की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। उसने डिक्की में थैली के अंदर गांजा छुपाकर रखा था। पुलिस ने गांज के उसकी जुपिटर, एक मोबाइल और 770 रुपये नगद भी जब्त किये है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसारिक सुख छोडक़र 4 लोग लेंगे मुनि धर्म की दीक्षा

Mon Apr 18 , 2022
24 अप्रैल को तपोभूमि तीर्थ पर होगा दीक्षा समारोह उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि तीर्थ पर 21 से 25 अप्रैल के बीच होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव के दौरान 4 लोग सांसारिक सुख-ऐश्वर्य का त्यागकर भगवान महावीर के मार्ग पर चलते हुए दीक्षा लेंगे। दीक्षा का मुख्य समारोह 24 […]