एसी बस में दम घुट गया मां-बेटे का

mother son died in bus

ड्राइवर-क्लीनर की लापरवाही से उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड स्थित वेदनगर कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की एक महिला और 9 साल के उसके बेटे की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। यह महिला पुणे से एयर कंडिशन बस में सवार होकर इंदौर तक पहुंची थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बस में रखे अग्निशमन यंत्र की गैस लीकेज हो जाने की वजह से मां और बेटे दोनों की मौत हुई है। यात्रा के दौरान भी महिला और उनका बेटा दोनों उल्टियां करते रहे और बस कंडक्टर से बस को रूकवाने के लिए गुहार लगाते रहे।

वेदनगर में रहने वाले संदीप पटेल की पत्नी दीपिका, उनका 9 साल का बेटा आदित्यराज और संदीप की मां तीनों पुणे घूमने गए थे। शनिवार-रविवार की रात तीनों वापस लौटने के लिए अशोक ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस में सवार हुए। बस

पुणे से कुछ आगे बढ़ी कि दीपिका ओर उनके बेटे आदित्य को उल्टियां होने लगी। साथ में सवार वृद्ध महिला ने बस रूकवाने की कोशिश की लेकिन कंडक्टर ने उनकीबात को भी अनसुना करता रहा। इंदौर पहुंचने तक दीपिका और आदित्य राज की तबीयत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। दोनों ने इंदौर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दीपिका के भाई अजीत ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गला दबाकर हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

Tue Apr 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। 2 साल पहले पत्नी पर हमला करने के बाद गला दबाकर हत्या करने वाले पति को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या के बाद पति ने भी जहर खाया था। बडऩगर तहसील के ग्राम बालोदा लक्खा में राजूबाई ने अपने पहले पति को छोडऩे के बाद […]