एरियल के नाम पर बेचा जा रहा था डुप्लीकेट वाशिंग पावडर, किराना दुकान संचालक पर केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज की सबसे बड़ी और विश्वसनीयता की बात करने वाली किराना दुकान पर नकली एरियल पाउडर बेचा जा रहा था। कंपनी के मार्केट मैनेजर ने मामले में कापी राईट एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि माहेश्वरी किराना सुपर मार्केट पर बुधवार देर शाम दबिश देकर वहां से एरियल क पनी के नाम से बेचा जा रहा डुप्लीकेट वाशिंग पावडर जब्त किया गया है। गुजरात से आये कम्पनी के मार्केट मैनेजर विशालसिंह ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी कम्पनी के नाम से लोगों को नकली प्रोडेक्ट बेचा जा रहा है।

किराना दुकान से 4 किलो और एक किलो के 36 पैकेट जब्त किये गये है। मामले में संचालक कैलाशचंद्र माहेश्वरी निवासी अमर सिंह मार्ग फ्रीगंज और शिवप्रताप सिंह सिरोलिया निवासी सुदामा नगर के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

स्प्रिंट अभियान 24 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित

उज्जैन, अग्निपथ। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री केसी गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई कि किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी स्र्विंट अभियान आगामी 24 अप्रैल से एक मई तक आयोजित किया जायेगा।

अभियान के मुख्य उद्देश्यों में पीएम किसान योजना के लाभार्थी समस्त किसानों को केसीसी कार्ड उपलब्ध करवाना और सभी सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ जिला प्रशासन, नाबार्ड आदि को सम्मिलित करते हुए संभावित केसीसी के लिये किसानों को चिन्हित करते हुए बैंकों के माध्यम से केसीसी की स्वीकृति की जाना है। इसके अलावा आगामी 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा आयोजित करते हुए पीएम किसान के लाभान्वित समस्त कृषकों को केसीसी प्रदाय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुजारी परिवार के ‘अनाधिकृत’ लोगों का भस्मारती में प्रवेश बदस्तूर जारी

Thu Apr 21 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने केवल मीडिया में प्रकाशित लेख को लेकर दोनों पक्षों को नोटिस देकर जवाब तलब किया उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अनाधिकृत पुजारी परिवार के लोग अभी भी भस्मारती में भगवान महाकाल का श्रृंगार कर पूजन आरती कर रहे हैं। जबकि उनको तीन दिन पहले नोटिस […]
Mahakal shringar anadhikrat 21 04 22