रियायत : सेप्टिक टैंक सफाई के लिए देने होंगे 500 के बजाए 200 रुपए

उज्जैन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत ओडीएफ डबल प्लस प्रोटोकाल के अनुसार निकाय के कुल सेप्टिक टैंकों में से 25 प्रतिशत सेप्टिक टैंक खाली या साफ करना जरूरी है। ऐसे में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने पूर्व में सेप्टिक टैंक खाली कराने की दर में कटौती की है। इसे 500 के स्थान पर 200 रुपए का प्रस्ताव प्रशासक आनंदकुमार शर्मा की ओर से प्रस्तुत किया था। प्रशासक ने सर्वेक्षण को देखते हुए प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत विभिन्न प्रोटोकाल का पालन किया जाकर अंक अर्जित करना है। इसके तहत शहर को ओडीएफ डबल प्लस को बरकरार रखने पर जो अंक प्राप्त होंगे, उससे शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में फाइव स्टार रैंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

ओडीएफ डबल प्लस में शहर को स्थान दिलाने के लिए शहर के सामुदायिक और सुलभ शौचालयों के व्यवस्थित संधारण, खुले मे शौच मुक्त होने के साथ ही शहर के 25 प्रतिशत सेप्टिक टैंक खाली किया जाना जरूरी है। इसे देखते हुए रहवासियों को अपने घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नियत शुल्क में कमी करते हुए इसे 200 रुपए प्रति ट्रिप तय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब कोर्ट के बाहर ही सुलझेंगे किरायेदार-मकान मालिक के विवाद, आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल में होगा जल्दी फैसला

Thu Dec 17 , 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत किरायेदार-मकान मालिक विवादों को समय-उपभोक्ता और महंगी मुकदमेबाजी के बजाय मध्यस्थता के माध्यम से हल किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल (विवाचक अधिकरण) के पास ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1882 के […]

Breaking News