रोशनी से जगमग मस्जिदों में बोहरा समाज के लोगों ने रात भर पढ़ी नमाज

उज्जैन, अग्निपथ। बोहरा समाज के लोगों ने 23 अप्रैल को लैलतुल कदर के मुबारक अवसर पर शहर की 27 मस्जिद एवं मरकजो मे रातभर अल्लाह की इबादत की रोशनी से जगमग मस्जिदों में से अपने गुनाहों के लिए मगफिरत की दुआएं मांगी। साथ ही देश में अमन शांति की दुआ मांगी गई।समाज के खुज़ेमा चांदा भाई वाला ने बताया कि रात 11 बजे से नमाज शुरू हुई जो सुबह फजर की नमाज के बाद समाप्त हुई। इस मौके पर 51 52 एवं 53वे धर्मगुरु सैयदना साहब के प्रवचन सुनाए गए। सैयदना साहब द्वारा लैलतुल कदर के मुबारक मौके पर लिखित मुनाजात शरीफा की तिलावत की गई। अलग-अलग कमेटी द्वारा सभी मस्जिदों को लाइट, फूल एवं फ्रूट ड्राई फूड से सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन से नहीं हुआ मेरा कोई समझौता- महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी

Sun Apr 24 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर की अव्यवस्थाओं के संबंध में सीएम को लिखेंगे पत्र उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी महाराज को भगवान महाकाल के दर्शन नहीं करने देने को लेकर महाराजश्री में नाराजगी है। इसको लेकर अब वह पीएम और सीएम को पत्र लिखकर मंदिर […]
swami maheshanangd