मुनिनगर से पकड़ाया ब्लैकमेल गिरोह का दूसरा सदस्य

महिला को भेजा जेल, दो की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। चूड़ी वाले को घर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह के दूसरे साथी को हिरासत में लिया है। 2 साथियों की तलाश की जा रही है।

छत्रीचौक में चूड़ी की दुकान लगाने वाले शमशूल खान ने सिंधी कॉलोनी में रहने वाली नमिता और उसके दो साथी विशाल एवं सलीम के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रकरण नीलगंगा थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने नमिता को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। वहीं मामले में सोमवार को मुनीनगर से गिरोह के दूसरे साथी विशाल को हिरासत में लिया गया है।

टीआई तरुण कुरील के अनुसार गिरोह से जुड़े 2 साथियों की तलाश जारी है। नमिता का न्यायालय ने एक दिन का रिमांड दिया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। हिरासत में आये दूसरे सदस्य से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

3 युवकों को फंसा चुकी थी नमिता

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नमिता अपनी सहेली रिया के साथ मिलकर एक माह पहले आंजना समाज के 3 युवकों को फंसा चुकी थी। दोनों ने मिलकर युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का आवेदन नानाखेड़ा थाने में दिया था। बाद में समझौता करते हुए डेढ़ लाख रुपये लिये थे। पुलिस रिया की जानकारी जुटा उससे पूछताछ करेगी। संभावना जताई जा रही है कि गिरोह का शिकार लोग अब सामने आ सकते है।

मीडिया का मिला कार्ड

नमिता को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में उसके पास से मीडिया का कार्ड मिला। जिससे भारत न्यूज लिखा होना बताया जा रहा है। पुलिस नमिता के मीडियाकर्मी होने की पुष्टि भी कर रही है। विदित हो कि पिछले कुछ समय से पत्रकारिकता का चोला ओढक़र अनैतिक कामों के मामले लगातार सामने आ रहे हंै। कुछ माह पहले ही नीलगंगा पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह था मामला

नमिता ने चूड़ी वाले को चूड़ी खरीदने के बहाने घर बुलाया था और अपने साथी सलीम और विशाल के साथ मिलकर पहले मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख मांगे। चूड़ी वाले ने गरीबी का हवाला दिया तो 5 लाख लाख देने को कहा। जान बचाकर निकले चूड़ी वाले ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचक्रोशी यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, पड़़ाव पर टेंट बढ़ाए

Mon Apr 25 , 2022
कलेक्टर-एसपी ने पिंगलेश्वर-करोहन का निरीक्षण किया, यात्रियों से बात कर जानी सुविधाएं उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल के कारण दो साल बाद शुरू हुई पंचक्रोशी यात्रा में इस बाद उम्मीद से कई गुना अधिक श्रद्धालु उमड़े हैं। हालात यह रहे कि प्रशासन को प्रत्येक पढ़ाव स्थल पर यात्रियों की सुविधाएं और […]
ujjain Collector talking panchkoshi yatri 25 04 22