मंदिर की 50 बीघा भूमि से हटाया अवैध कब्जा

शाजापुर, अग्निपथ। ग्राम चौकी नसीराबाद सर्वे क्रमांक 64 रकबा 10.099 स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर की भूमि से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर सत्येंद्रप्रसादसिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

स्थानीय दबंगों के अवैध कब्जे से करीब 50 बीघा भूमि को मुक्त कराकर मंदिर के पुजारी को कब्जा दिलाया गया। इस कार्रवाई में शुजालपुर एसडीओपी संदीप मालवीय, तहसीलदार राकेश खजूरिया, टीआई राजेश सिन्हा, नायब तहसीलदार शुजालपुर कैलाशचंद्र मालवीय, अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों तथा कोटवारों के दल की अहम भूमिका रही। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा में भ्रष्टाचार की जांच अटकी, मामले को दबाने में लगे पंचायतीराज के अधिकारी

Thu Apr 28 , 2022
जांच दल ने नही किया भौतिक सत्यापन, जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी सुसनेर, अग्निपथ। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच अधर में लटक गई है। जांचदल के सदस्य और पंचायतीराज के अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए है। मामले में अभी […]