जूना सोमवारिया में युवक पर गोली चली !

पुलिस ने माना घटना को संदिग्ध, मौके पर नहीं मिले साक्ष्य

उज्जैन, अग्निपथ। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में जूना सोमवारिया रोड पर रविवार की दोपहर एक युवक पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि हेलावाड़ी में रहने वाले दो युवकों ने उस पर देशी कट्?टे से दो फायर किए है। इस युवक को जांघ में जख्म भी है, पुलिस को यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

नामदारपुरा गणेश चौक के पास ढोली गली में रहने वाले 22 साल उम्र के युवक अभिषेक पिता हरी मारू को रविवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी जांघ में चोंट लगी थी। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त पर जूना सोमवारिया रोड़ पर स्थित आशु मेहतरानी माता के मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था तभी काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इनमें से एक युवक ने देशी कट्टा निकाला और दो बार फायर किए।

अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि एक गोली उसकी जांच में लगी जबकि दूसरी गोली उससे दूर से होकर निकल गई। जूना सोमवारिया रोड़ पर गोलीकांड की सूचना के बाद पुलिस भी तत्काल एक्टिव हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों की तलाश की, कहीं भी गोली चलने के निशान नहीं मिले।

अभिषेक ने पुलिस के सामने शंका जाहिर की है कि हेलावाड़ी इलाके में रहने वाले शाहनवाज और अजमोल ने उस पर गोली चलाई है। इस मामले में एएसपी आकाश भूरिया का कहना है कि मौके पर तफ्तीश के दौरान गोली चलने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है, अभिषेक के आरोपों की पुष्टी के लिए उसके घाव का एक्सरे कराया जाएगा। डॉक्टर्स की रिपोर्ट के आधार पर मामले की विवेचना की जाएगी।

दुर्लभ हत्याकांड से जुड़ा है घटनाक्रम

रविवार दोपहर जूना सोमवारिया इलाके में गोली वास्तव में चली या नहीं, इस पर संशय है लेकिन पुलिस अधिकारियों के सामने इतना जरूर साफ हो चुका है कि ताजा घटनाक्रम दुर्लभ कश्यप हत्याकांड से जुड़ा है। घायल अभिषेक मारू दुर्लभ की गैंग का ही गुर्गा है, जबकि जिन दो लोगों पर वह गोली चलाने की शंका जाहिर कर रहा है, उनमें से एक शाहनवाज दुर्लभ काश्यप हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। अभिषेक ने पुलिस को यह भी बताया है कि शनिवार की रात दोनों उसके घर के सामने से निकले थे और इन्होंने गोली मारने का ईशारा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छुट्टी के दिन ऑफिस खोलकर जारी किया परीक्षा स्थगित करने का आदेश

Sun May 1 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय को सोमवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को ऐन वक्त पर निरस्त करना पड़ा है। परीक्षा कैलेंडर बनाते वक्त ईद के अवकाश का ध्यान नहीं रखने की वजह से यह स्थिति बनी है। सोमवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए अब दोबारा से सूचना जारी […]