खाद्यान्न वितरण योजना के वाहन में ले जा रहे थे दारू, शराब दुकान सील की

Jahbua sharab dukan sealed 01 05 22

आबकारी विभाग ने की कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान पारा पर की कार्रवाई

पारा, अग्निपथ। राजगढ़ रोड़ स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान से प्रधानमंत्री खाद्यान्न वितरत करने वाले वाहन में ठेके शराब भर का लेजाने का वीडियो शनिवार शाम को वायरल हुआ था जिसके चलते देर शाम को जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे शराब दुक्का को सील कर दिया।

बताया जाता है कि शाम पांच बजे के लगभग प्रधानमंत्री खाद्यान्न वितरत करने वाले वाहन ने पारा स्थिति कम्पोजिट शराब दुकान कर अहाते वाहन खड़ा कर शराब लोड की थी । उक्त शराब लोड करते हुवे वाहन का किसी ने वीडियो बना कर सोसल मीडिया पर डाल कर वायरल कर दिया। उक्त वायरल वीडियो की सूचना कुछ ही देर में जिला प्रशासन हुई। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी रामा आशीष आजाद, शकाश परमार, रामा तहसीलदार सुनील डावर, आबकारी निरीक्षक अकलेश सोलंकी व पारा पुलिस चौकरी प्रभारी श्याम कुमावत देर शाम को कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान पारा पहुंच कर दुकान का निरीक्षण किया व पंचनामा बना कर दुकान को सील कर दिया।

रात करीब 9 बजे कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान को सील करने के बाद तहसीलदार सुनील डावर ने बताया कि प्रधानमंत्री खाद्यान्न वितरण करने वाले वाहन जो कि दुकान से शराब भर कर ले गया है वह वाहन रामा झाबुआ जिले का नहीं है।

पुलिस की सक्रियता से पकड़ा वाहन

वीडियो वायरल होने व जिला प्रशासन से मिले निर्देश के बाद पारा पुलिस चौकि प्रभारी श्याम कुमावत ओर स्टाफ की सक्रियता से 7 घण्टे में ही मालसिंह पिता टेरसिह निवासी पाटरुंडी तहसील सरदारपुर जिला धार से 12 पेटी विदेशी शराब बियर टिन के उक्त मुख्यमंत्री राशन वितरण के बीना नम्बर के वाहन बिलेरो सहित आबकारी अधिनियम की धारा 34 बी में जप्त कर आरोपी को झाबुआ न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगल-रोहिणी के शोभन योग में आज मनेगी अक्षय तृतीया, दान का मिलेगा अक्षय पुण्य

Mon May 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से अथवा आखातीज के नाम से जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया आज 3 मई को मंगलवार के दिन रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, तैतिल करण तथा वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ […]