कार का कांच फोडक़र बदमाशों ने चुराया आभूषणों का बेग

रतलाम से शादी में आया था परिवार, कान्हा परिसर के बाहर वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। बदमाशों ने सोमवार को एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। शादी में आये परिवार की कार का कांच फोडक़र आभूषणों का बेग चोरी किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।

बीमा चौराहा पर कान्हा परिसर में ओमप्रकाश अंबोदिया ने अपनी बेटी का विवाह समारोह आयोजित किया है, जिसमें शामिल होने के लिये रतलाम से रमेशचंद्र तिलोदिया परिवार के साथ कार क्रमांक एमपी 13 सी 9216 में सवार होकर आये थे। कार परिसर के बाहर खड़ी थी। दोपहर में रमेशचंद्र की बहू सीमा शादी में मिले कपड़े रखने के लिये कार के पास पहुंची तो कांच फूटा देखा।

अंदर रखा बेग गायब था। परिवार को आभूषणों से भरा बेग गायब होने की जानकारी मिलते ही हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। रमेशचंद्र रतलाम में प्लायवुड का कारोबार करते हंै। बेग में उनकी बहू सीमा पति पति लोकेश के आभूषण सोने के झुमके, टीका, करधनी, चांदी के आभूषण और चार हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

चार दिन पहले घी मंडी में वारदात

विदित हो कि चार दिन पहले बदमाशों ने झांसा देकर घी मंडी दौलतगंज में कोल्ड्रिंग्स कारोबारी अखिलेश जयसवाल निवासी झारड़ा की कार से चालक को झांसा देकर पौने पांच लाख से भरा बेग चोरी कर लिया था। महाकाल पुलिस को वारदात के बाद बदमाशों के फुटेज मिले हंै, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को हुई वारदात के बाद लगने लगा है कि शहर में एक बार फिर बदमाशों की गैंग सक्रिय हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर

Mon May 2 , 2022
दो समुदायों के पर्वों को देख निकाला लेग मार्च उज्जैन, अग्निपथ। खरगोन में हुए दंगों के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट बनी हुई है। मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ईद मनायेगा, वहीं हिन्दू समाज अक्षय तृतीया के साथ पशुराम जयंती का जुलूस निकालेगा। जिसके चलते संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से […]