सेवाधाम आश्रम में 2 मनोरोगियों की मौत, 4 की हालत गंभीर

sewadham ujjain beemar

आश्रम में पहुंची डॉक्टर्स की टीम, मौत की वजह साफ नहीं

उज्जैन। अंबोदिया गांव में स्थित सेवाधाम आश्रम में मंगलवार की सुबह दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दोनों ही मनोरोगी थेए आश्रम में रहने वाले 4 अन्य मनोरोगियों को भी तबियत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया। एक साथ 6 मनोरोगियों के बीमार होने और 2 की मौत हो जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

अंबोदिया गांव में गंभीर नदी के किनारे पर सेवाधाम आश्रम में 700 से ज्यादा असहायए बुजूर्गए निराश्रित और मनोरोगी रहते है। सुबह मनोरोगी वार्ड में भर्ती 6 पुरूषों की तबियत एकाएक बिगड़ी। इस वार्ड में 69 मरीज भर्ती थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 6 मनोरोगी पुरूषों को आश्रम की एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां दो पुरूषों की मौत हो गई। एक की तबियत ज्यादा खराब थी लिहाजा उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। शेष 3 को जिलाअस्पताल में ही भर्ती रखकर इलाज दिया गया।

जिन 2 मनोरोगियों की मौत हुई हैए उनकी उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच थीए दोनों के पेट पूरी तरह चिपके हुए थे। ऐसा लग रहा था जैसे इन दोनों ने दो से तीन दिन से कुछ भी खाया नहीं है। जिला अस्पताल लाए जाने के दौरान ही रास्ते में इन दोनों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में शामिल एक शख्स को आश्रम में ही लोकेश नाम दिया गया था। वह 2007 में सेवाधाम आश्रम में लाया गया था। दूसरे शख्स को आश्रम में लाए जाने के बाद अमर नाम दिया गया थाए उसे 2016 में सेवाधाम आश्रम में भर्ती किया गया था। आश्रम में लाए जाने से पहले दोनों ही मानसिक रोगी सडक़ पर भटका करते थे।

जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

सेवाधाम आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले भी एक मनोरोगी महिला की मौत हो चुकी है। इस महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया था। मंगलवार सुबह भी 2 मनोरोगियों की मौत और 4 मनोरोगियों के बीमार होने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट पर आ गया था। नायब तहसीलदार लोकेश चौहान को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच करवाई गई। नायब तहसीलदार द्वारा की गई जांच में आश्रम में किसी तरह की फूड प्वाइजनिंग जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

आश्रम में भी 4 मनोरोगी बीमार

सेवाधाम आश्रम के मनोरोगी पुरूष वार्ड में भी 4 मरीजों की तबियत बिगड़ी हुई थी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर घट्टिया के ब्लॉक मेडिकल ऑॅफिसर डाण् अनुज शाल्य अपनी टीम के साथ सेवाधाम पहुंचे थे। डाण् शाल्य ने आश्रम में ही इन 4 मरीजों को उपचार दिया। डाण् शाल्य ने बताया कि आश्रम में फूड प्वाइजनिंग जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है। जिन मरीजों की मौत हुई या जो बीमार हुए है, उनमें पेट में किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका हैए हालांकि इसकी पुष्टी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी।

बिसरा रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सेवाधाम में दो मनोरोगियों की मौत की पुष्टी हुई है और 4 मनोरोगी पुरूष अस्पताल में भर्ती किए गए है। मौके पर डॉक्टर्स की टीम और मजिस्ट्रेट को भेजा गया था। आश्रम में अन्य कोई बीमार नहीं मिला है। कलेक्टर ने कहा कि इससे यह साफ हो गया है कि फूड प्वाइजनिंग जैसा कुछ नहीं था। कलेक्क्टर आशीष सिंह ने कहा कि मनोरोगियों की मौत दवाओं के रिएक्शन या अन्य वजह से हो सकती हैए इसीलिए दोनों मृतकों का बिसरा प्रिजर्व कर इसे जांच के लिए भिजवाया गया है। बिसरा रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

संक्रामक रोग लेकर ही आए थे आश्रम

  • सेवाधाम आश्रम में जितने भी मनोरोगी है, वे सभी सडक़ों से उठाकर यहां लाए गए हैं। आश्रम में लाए जाने से पहले ही अधिकांश संक्रामक रोगों से पीडि़त हो चुके होते है। जिन दो मनोरोगियों की मौत हुई वे भी कई तरह के रोगों से ग्रसित थे।
  • आश्रम में यदि फुड प्वाइजन होता तो अन्य मरीज भी इसकी चपेट में आकर बीमार हो सकते थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
  •  सेवाधाम आश्रम में सभी रोगियों की अच्छे से सेवा की जाती है, किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से मरीजों की मौत हुई हैए ऐसी आशंका है।
  •  जिन दो मरीजों की मौत हुई, उनका पहले से जिला अस्पताल के डॉक्टर अजय निगम इलाज कर रहे थे।
  • आश्रम में 500 से ज्यादा लोग है, प्रशासनिक टीम ने इनसे बात की, डॉक्टर्स ने इनकी जांच की। शेष सभी पूरी तरह स्वस्थ्य है।

(जैसा सेवाधाम आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल ने बताया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जय-जय परशुराम के उद्घोष से गूंजी उज्जैन नगरी

Tue May 3 , 2022
1111 ध्वज से संपूर्ण नगर केसरिया नजर आया, मुस्लिम समाज ने भी कई जगह से किया स्वागत उज्जैन, अग्निपथ। श्री परशुराम जयंती महोत्सव पर श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के साथ नगर के सभी ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर परशुराम दर्शन यात्रा निकाली। 5000 से अधिक ब्रह्मजन इस यात्रा में शामिल हुए, […]
ujjain parshuram jayanti 03 05 22