भानजी को बरगलाकर आभूषण ले गई मौसी

चोरी

मांगने पर देने से किया इन्कार, केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग भानजी को बरगलाकर सोने के आभूषण ले जाने वाली मौसी के खिलाफ भांजी ने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

तिरुपतिधाम कालोनी में रहने वाली अंजली पिता महेश सोनावा चिमनगंज थाने पहुंची और बताया कि दिसंबर माह में उसकी मां अनिता का निधन हो गया था। 10 दिन बाद रतलाम से मौसी अंजू महोदिया गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मौसी ने कहा कि बेटा मम्मी के आभूषण मुझे दे दे। अभी तुम छोटे हो, मैं सभालकर रख लूंगी। जरुरत हो तो मांग लेना।

मौसी को मां के समान मानकर सोने-चांदी के आभूषण दे दिये। जो ढाई तोला के करीब थे। कुछ दिनों पहले मौसी से आभूषण लौटाने के लिये कहा तो उनकी नियत में खोट आ गया था। उन्होंने आभूषण होने की बात से इंकार कर दिया। जब यह बात मौसा और उनके बेटे को बताई तो उन्होने आभूषण मौसी अंजू के पास होना बताई, लेकिन मौसी ने देने से साफ इन्कार कर दिया है।

पुलिस ने अंजली की शिकायत पर आवेदन लिया और जांच के बाद मामले में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर लिया। मौसी को थाने पर उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। नहीं आने पर गिरफ्तारी के लिये टीम भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तकनीकी विशेषज्ञ विकसित किये जायें, ताकि आने वाले समय में एक नवीन भारत का विकास हो

Wed May 4 , 2022
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम का किया भूमि पूजन उज्जैन, अग्निपथ। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य में इन्दौर रोड स्थित अंजुहोटल के सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति सिंहावलोकन क्रियान्वयन एवं चुनौतियों से सम्बन्धित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय […]