बादल छंटते ही पारा 3 डिग्री उछलकर 42 पार पहुंचा

12 से 14 मई के बीच फिर से छाएंगे बादल

उज्जैन, अग्निपथ। मई माह एक बार फिर से जोरदार तपने लगा है। रविवार को बादल छंटते ही तापमान ने एकसाथ 3 डिग्री से अधिक की उछाल भरी है। तापमान आगे और बढऩे की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। हालांकि प्रदेश के मौसम विभाग ने एक बार फिर 12 से 14 मई के बीच प्रदेश में बादलों की छाने की संभावना व्यक्त की है।

रविवार को दिन में लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सूर्य की तीखी किरणें आग बरसा रही थीं। हालांकि शादी ब्याह होने के कारण लोगों को रविवार को भी अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। लेकिन लोग ठंडक पाने की चाह में लगे रहे। रविवार को दिन का अधिकतम पारा विगत दिवस की अपेक्षा 39 से बढक़र 42.3 डिग्री पर पहुंच गया था। याने कि एक ही दिन में तापमान 3.3 डिग्री बढ़ गया था।

15 से 26 तक फिर से बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान से आ रही हवा कमजोर पडऩे लगी हैं जिसके चलते बादलों और नमी का डेरा समाप्त हो चुका है। लेकिन 12 से 14 मई के बीच एक बार फिर से यहां से आ रही हवा अपनी गति पकड़ लेंगी जिसके चलते उज्जैन सहित प्रदेश के जिलों में बादलों के छाने और बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी। 15 से फिर 26 मई तक तापमान फिर से गति पकडऩे लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज को एकता के सूत्र में पिरो कर रखना आवश्यक

Sun May 8 , 2022
आदि शंकराचार्य जी के दर्शन और सांस्कृतिक एकता पर केंद्रित व्याख्यानमाला सम्पन्न उज्जैन, अग्निपथ। अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर रविवार 8 मई को आदि शंकराचार्य जी के दर्शन और सांस्कृतिक एकता पर केंद्रित व्याख्यानमाला का म.प्र.सामाजिक विज्ञान शोध […]

Breaking News