बाइक सवारों पर चढ़ी तेज रफ्तार बस, एक की मौत

इंदौर रोड पर सडक़ हादसा, 2 गंभीर घायल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार 3 लोग पर यात्रियों से भरी बस चढ़ गई। एक की मौके पर मौत हो गई, दो गंभीर घायल है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौररोड पर निनौरा टोल नाके से पहले बाइक सवार 3 लोगों को तेजगति से आई यात्री बस क्रमांक एमपी 13 पी 7865 ने बुरी तरह से कुचल दिया था। बाइक पहिये में फंस गई थी। एक की मौके पर मौत हो गई, 2 गंभीर घायल हुए थे। तीनों को 108 ए बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। मृतक का नाम बक्शीराम पिता भैराजी (55) निवासी शक्करवासा होना सामने आया। घायलों में राजू मृतक का भांनेज और गोविंद शामिल है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। दुर्घटना के बाद मौके से चालक बस छोडक़र भाग निकला था। उसमें बैठी सवार भी दूसरी बसों में सवार होकर बस स्टेंड पहुंच गई थी। बस को जब्त किया गया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

इंदौर-उज्जैन से आ रही थी बस

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई एमएल भिलाला ने बताया कि बस इंदौर से उज्जैन के बीच चलती है। जिस पर बेगम बस सर्विस लिखा हुआ है। लोगों को कहना था कि बस काफी र तार से आ रही थी। बाइक सवारों ने ध्यान नहीं दिया और चपेट में आ गये। गौरलतब हो कि इंदौररोड पर आये दिन बसों से दुर्घटना होती है। पूर्व में कई लोग र तार से दौड़ती बसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खोल ली शराब दुकान

Tue May 10 , 2022
जिम्मेदार अधिकारी बने गांधारी खाचरौद, अग्निपथ। स्टेशन रोड स्थित जावरा नाके पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पीछे सरकारी जमीन पर लगी अवैध गुमटी में व उसके आसपास खुली पड़ी शासकीय भूमि पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण कर शराब की दुकान खोली गई है। इस रास्ते से रोज गुजरने वाले प्रशासनिक […]