महिदपुर रोड: पेट्रोल पंप कर्मचारी से 6 लाख की लूट

बदमाश कर्मचारी का मोबाइल भी ले भागे

महिदपुर रोड, अग्निपथ। समीपस्थ रतलाम जिले की ताल तहसील के ग्राम खारुआकलां में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के कर्मचारी के साथ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर में लूटपाट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।

अपने साथ हुई घटना से घबराये पेट्रोल पंप के कर्मचारी सद्दाम ने पेट्रोल पंप संचालक पालीवाल को लूट की घटना की जानकारी दी। समाचार भेजे जाने तक लूट के आरोपियों का पता न हीं चल पाया है। कर्मचारी तथा संचालक से मिली जानकारी के अनुसार बैग में 6 लाख रुपये नकद थे। जो सद्दाम ताल बैंक खाते में जमा करने जा रहा था।

मालगाड़ी का पावर फेल होने से 3 यात्री ट्रेनें लेट

महिदपुर रोड, अग्निपथ। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में तीन यात्री गाडिय़ों को आधा से डेढ़ घंटा रोकना पड़ा। इसके चलते ये गाडिय़ां लेट हुईं।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के सूत्रों के नुसार शुक्रवार की दोपहर में बड़ोदरा से दिल्ली जा रही मालगाड़ी का पावर (इंजन) लूनी तथा आलोट के बीच में यांत्रिक खराबी के कारण फेल हो गया। उसके लिए दूसरा पावर आकर मालगाड़ी को अपने गंतव्य स्थल पर रवाना करने के इंतजार की वजह से तीन मुंबई से दिल्ली जा रही तीन यात्री गाडिय़ों बांद्रा-देहरादून, नागदा-कोटा-जयपुर मेला एक्सप्रेस तथा बड़ौदा-कोटा आधा घंटा से डेढ़ घंटे तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लाइन क्लियर होने तक खड़े रखना पड़ा। बांद्रा-देहरादून यात्री गा ड़ी नगर के रेलवे स्टेशन पर करीब 1 घंटे से अधिक समय से खड़ी रखना पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री 17 मई को करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

Sat May 14 , 2022
हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ करेंगे नागरिकों से संवाद देवास, अग्निपथ। अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ नागरिको को पहुंचाने के उद्देश से प्रदेश मे विकास कार्यो के भूमिपूजन, लोकार्पण हितग्राहियो को हितलाभ वितरण व नागरिको से संवाद कार्यक्रम 17 मई को सायं 4 […]