‘मैने अपनी जिंदगी नर्क बना ली

दूध व्यवसायी ने जहर पीकर कार में जान दी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। साईंस कॉलेज के पास एक दूध व्यवसायी ने देर रात कार में जहर पीकर जान दे दी। माधवनगर पुलिस को सोमवार शाम कार से सुसाइड नोट मिला है,जिसमें लिखा है कि खुद के हाथों से जिंदगी नर्क बनाने पर आत्महत्या कर रहा है।

फ्रीगंज स्थित अमरसिंह मार्ग निवासी कमलेश पिता वासुदेव कलवानी (34) वेदनगर में दूध डेयरी संचालित करता था। रविवार रात करीब 2.30 बजे पुलिस को गश्त के दौरान वह साईंस कॉलेज के पास कोठी रोड़ पर वेगेन-आर कार में मृत मिला। कार में सल्फॉस की पुड़िया व ग्लास भी बरामद हुआ। पुलिस ने सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि कमलेश की पत्नी अलग रहती है आठ वर्षीय बेटा उसके पास है। उसका तलाक का केस चल रहा था। संभवत: इसी परेशानी में उसने जान दी, लेकिन शाम को टीआई मनीष लोधा ने कार चैक की तो कमलेश का सुसाइड नोट मिल गया,जिसमें घटना की वजह कुछ ओर निकली।

ऐसी जिंदगी नहीं जी सकता

कमलेश ने सुसाइड नोट में लिखा कि मै बिना किसी के दबाव में यह कदम उठा रहा हूॅ। मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैने बचपन से राजशाही जिंदगी जी है, लेकिन अपनी गलतियों के कारण मैने ऐसी लाइफ कर ली है, जिसके कारण में खुद से नजर नहीं मिला पा रहा हूॅ। मै अब सिर्फ टाइम पास रह गया है। मैं ऐसा जीवन नहीं जी सकता। पापा कहते हैं जो ऐसा काम करता है उसे नर्क में भी जगह नहीं मिल सकती। मेरी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लड्डू प्रसाद भोग का पैकेट बदलने से चूरा हो रहे लड्डू

Mon May 16 , 2022
पहले का चमकदार पैकेट नहीं सोखता था घी उज्जैन, अग्निपथ। गर्मी का मौसम चल रहा है और 45 डिग्री तक पहुंचने को आतुर दिखाई दे रहा है। इसका असर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद पर भी पड़ रहा है। लड्डू प्रसाद का अंदर का पैकेट का पुष्टे के […]