पिता को शराबी बेटे ने पीट-पीटकर मारा डाला

बड़े भाई ने दर्ज कराया हत्या का प्रकरण

उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी के साथ मारपीट कर रहे बेटे को समझाने पहुंचे पिता को बेटे ने इतना पीटा कि गंभीर घायल हुए पिता की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या कर प्रकरण दर्ज कर फरार बेटे की तलाश शुरु की है।

माकाडोन टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम नयाखेड़ा में रहने वाले छगनलाल पिता रघुनाथ (75) को मंगलवार-बुधवार रात बड़ा बेटा रामचंद्र उपचार के लिये तराना लेकर पहुंचा था। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रैफर किया। छगनलाल की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। बुधवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के बेटे रामचंद्र ने बताया कि छोटे भाई दिलीप ने रात को पिता पर लाठी से मारपीट की थी। सिर में गंभीर चोंट लगने पर पिता बेसुध हो गये थे।

मामले में पोस्टमार्टम कराकर मृतक के छोटे बेटे दिलीप के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में नयाखेड़ा टीम भेजी गई थी। जो रात से ही फरार होना सामने आया है। थाना प्रभारी के अनुसार रामचंद्र ने पूछताछ में बताया कि दिलीप शराब पीकर घर पहुंचा था। रात 11.30 बजे पत्नी सुनीता के साथ मारपीट करने लगा। सुनीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता उसे बचाने पहुंचे थे। नशे में दिलीप ने पिता को पीटना शुरु कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार से आकर ट्रेन में करते थे चोरी; बदमाशों से मिला 5 तोला सोना और हजारों की नगदी

Wed May 18 , 2022
पाँच दिनों की रिमांड पर पुणे ले गई थी जीआरपी उज्जैन, अग्निपथ। ट्रेनों में चोरियों को अंजमा देने वाले चार बदमाशों से 5 तोला सोने के आभूषण और हजारों की नगदी के साथ कार बरामद की गई है। बदमाश कार में सवार होकर पूणे से वारदात करने आते थे। जीआरपी […]