हथियारों से लैस चोरों की गैंग ने तोड़ा मकान का ताला

Tala toda

महावीर कालोनी में हजारों की वारदात, कैमरे में दिखे बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में गश्त लगा रही बदमाशों की गैंग ने महावीर कालोनी में सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद बदमाशों के हथियारों से लैंस होने के फुटेज सामने आये है।

भैरवगढ़ मार्ग पर बनी महावीर कालोनी में रहने वाले शरद पिता कैलाश नारायण गंगवाल अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने के लिये परिवार के साथ इंदौर गये हुए थे। रात को सूना मकान पाकर बदमाशों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चांदी से बनी भगवान की प्रतिमाएं चोरी कर ली। सुबह परिवार लौटकर आया तो ताला टूटा दिखाई दिया। अंदर सामान बिखरा देख जीवाजीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई।

बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो आधा दर्जन बदमाशों की गैंग दिखाई दी। जो चड्डी-बनियान और लुंगी पहने थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। विदित हो कि उक्त गैंग, चिमनगंज, नानाखेड़ा, नीलगंगा और नागझिरी में वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

माधवनगर क्षेत्र के मक्सीरोड पर भी गैंग दिखाई दे चुकी है। जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रही है, लेकिन पुलिस फुटेज मिलने के बाद भी गैंग को गिर तार करने में सफल नहीं हो पा रही है। बदमाश हथियार लेकर साथ चल रहे है। कुछ क्षेत्रों में रात्रि के समय गैंग को रहवासियों ने देखा भी है। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले थे। सूत्रों की माने तो बदमाशों की गैंग अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता को शराबी बेटे ने पीट-पीटकर मारा डाला

Wed May 18 , 2022
बड़े भाई ने दर्ज कराया हत्या का प्रकरण उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी के साथ मारपीट कर रहे बेटे को समझाने पहुंचे पिता को बेटे ने इतना पीटा कि गंभीर घायल हुए पिता की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या कर प्रकरण दर्ज कर फरार बेटे की तलाश शुरु की […]