कार्यपालन यंत्री भार्गव को एक सप्ताह में दूसरा शोकॉज नोटिस

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पियूष भार्गव को बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने एक ओर शोकॉज नोटिस जारी किया है। 24 घंटे के भीतर इस शोकॉज नोटिस पर उनसे जवाब तलब किया गया है। एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार कार्यपालन यंत्री भार्गव को शोकॉज नोटिस जारी हुआ है।

ताजा मामला, शहर के सामूदायिक शौचालयों के संचालन और संधारण से जुड़ा है। उज्जैन शहर में विभिन्न स्थानों पर बने शौचालयों के संचालन और संधारण के लिए किसी एजेंसी को सौंपने की प्रक्रिया 2019 से नगर निगम में चल रही थी। 14 जनवरी को इसके लिए नगर निगम से पहला टेंडर जारी हुआ था। इस टेंडर में व्यय आंकलन ही नहीं किया गया था। 8 मार्च 2019 को दूसरा टेंडर भी जारी हुआ लेकिन इसमें भी बिना व्यय आंकलन किए ही अर्नेस्ट मनी के रूप में 50 हजार रूपए निर्धारित कर दिए गए। इसी काम का तीसरा टेंडर 8 सितंबर 2020 को जारी हुआ, इसमें भी कार्य की लागत, अनुमान आदी नहीं दिया गया था, जबकि अर्नेस्ट मनी 50 हजार रूपए निर्धारित कर दी गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त ने शौचालयों के संचालन-संधारण का व्यय 1 करोड़ 80 लाख रूपए आंकलित किया गया था। इस टेंडर में अर्नेस्ट मनी कम से कम 1 लाख 80 हजार रूपए निर्धारत होना थी। इसी एक काम की चौथी निविदा 12 नंबवर 2020 को जारी की गई और वित्तिय ऑफर में कार्य की लागत 4 करोड़ 35 लाख रूपए आंकलित हुई। इस निविदा में भी अर्नेस्ट मनी के रूप में 50 हजार रूपए निर्धारित किए गए थे। नियमानुसार 2 करोड़ रूपए से उपर के किसी भी काम के लिए नगर निगम प्रशासक की अनुमति लेना जरूरी होता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।

चारों ही बार टेंडर प्रक्रिया कार्यपालन यंत्री पियूष भार्गव द्वारा पूरी की गई। उन्हें जारी हुए नोटिस में उल्लेख है कि लापरवाही की वजह से टेंडर प्रक्रिया दूषित हुई है। इंदौर की वाल्मिकी श्रमिक सामाजिक विकास संस्था की ओर से प्रियंका राठौर ने इस मामले की विभिन्न स्तर पर शिकायतें की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हथियारों से लैस चोरों की गैंग ने तोड़ा मकान का ताला

Wed May 18 , 2022
महावीर कालोनी में हजारों की वारदात, कैमरे में दिखे बदमाश उज्जैन, अग्निपथ। शहर में गश्त लगा रही बदमाशों की गैंग ने महावीर कालोनी में सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद बदमाशों के हथियारों से लैंस होने के फुटेज सामने आये […]
Tala toda