दो वाहन चोर पकड़ाए,10 गाड़ी जब्त, जेल भेजा

सात हजार में बेच देते थे 80 हजार की बाइक

उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल पुलिस ने दो युवकों को पकडक़र उनसे चोरी किए 10 वाहन जब्त किए हैं। आरोपी सडक़ पर खड़े वाहन का लॉक मास्टर-की से खोलकर चुराते और 5-7 हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

भैरवगढ़ स्थित माणकचोक निवासी विशाल पिता टकेसिंह राजपूत (21) एक्टिवा एमपी 09 यूवी 4866 को पुलिस ने बुधवार शाम शंकराचार्य चौराहे पर चैकिंग के लिए रोका। बिना चाबी के एक्टिवा चलाते और दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस को एक्टिवा चोरी की होने का शक हुआ। थाने ले जाने पर विशाल ने कबूला कि एक्टिवा कमरी मार्ग निवासी फैजान उर्फ गोलू पिता अब्दुल रहीम (22) के साथ तीन दिन पहले भूखी माता क्षेत्र से चुराई थी।

पुलिस ने फैजान को भी पकड़ तो महाकाल, चिमनगंज, माधवनगर क्षेत्र से दो साल के दौरान चोरी हुई दो एक्टिवा व 8 बाइक बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

दो साल से कर रहे चोरी

पुलिस रिकार्डनुसार विशाल पर चार केस है और वह 12 वीं तक पढ़ा है। वहीं 8 वीं तक शिक्षित गोलू पर पूर्व में 3 प्रकरण है। दोनों पूर्व में भी वाहन चोरी के केस में पकड़ा चुके है। दोनों वर्ष 2020 से सडक़ पर खड़े वाहन मास्टर की से खोलकर चुरा रहे थे।

भंगार के भाव बेंचते थे वाहन

टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी बाइक व एक्टिवा चोरी कर 5-7 हजार रुपए में बेच देते थे। ग्राहक नहीं मिलने पर चुराए वाहन घर में रखे थे। दोनों को पकडऩे में एसआई बीएस मंडलोई, राजेंद्र जाधव,गोपाल राठौर, एएसआई वीरभद्रसिंह, प्रआ.दिनेश राव, अवधेश कुशवाह, बलवान, आरक्षक रवि पटेल, शुभम तिवारी, गोपालसिंह व अजय की भी विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन में बम के ट्वीट से हडक़ंप

Thu May 19 , 2022
एसएसपी ने कहा आरोपी पकड़ाया, जीआरपी टीआई का इंकार उज्जैन,अग्निपथ। एक युवक ने देर रात गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन मे बम व संदिग्ध होने का ट्वीट कर दिया। सूचना से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया और जांच के कारण ट्रेन डेढ़ घंटा लेट हो गई। मामले में एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल […]
Train rpf