तस्करी की लिखा-पढ़ी से इंकार भारी पड़ा, दो एसआई लाइन अटैच

पांच लाख की स्मैक के साथ पकड़ाए दोनों तस्कर रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। राजस्थान के दो तस्कर देर रात करीब पांच लाख की स्मैक के साथ गिरफ्त में आए है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को रिमांड पर लिया है। तस्करी मामले में कार्रवाई से इंकार करने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने नीलगंगा थाने के दो एसआई को लाईन अटैच किया है।

झालावाड़ स्थित ग्राम चाचूडऩी का ईश्वर पिता शंकरपूरी गोस्वामी (30) गुरुवार रात छुमछुम बाबा की दरगाह के पास किसी को स्मैक सप्लाय करने पहुंचा था। क्राइम ब्रांच की सूचना पर टीआई तरुण कुरील ने उसे पकडक़र 3.50 लाख रुपए की 35 ग्राम स्मैक जब्त की। खरीददार व सप्लायर का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे 22 मई तक रिमांड पर ले लिया। इधर मांगूसिंह पिता बापूसिंह (45)भी रात को ऋणमुक्तेश्वर पर ग्राहक को स्मैक देने के लिए खड़ा था।

सूचना पर टीआई गगन बादल ने उसे पकडक़र करीब 1.30 लाख की स्मैक जब्त की। टीआई बादल ने बताया कि मांगू को 23 मई तक रिमांड पर लिया है।

टीआई ने करवाया लाइन अटैच

टीआई कुरील ने स्मैक के साथ ईश्वर पूरी के पकड़ाने पर एसआई रितु सिकरवार को एनडीपीएस की कार्रवाई का आदेश दिया। उनके इंकार करने पर एसआई जितेंद्र सोलंकी से कहा। उन्होंने अन्य काम में व्यस्त होने का हवाला दे दिया। नतीजतन टीआई कुरील ने एसएसपी शुक्ल ने शिकायत कर दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी शुक्ल ने दोनों को लाईन अटैच कर दिया। हालांकि कुरील सोलंकी को पुन: बहाल करवाने का प्रयास करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनोद मिल की जमीन रहवासियों ने पट्टे में मांगी

Fri May 20 , 2022
ज्ञापन देकर रहवासी बोले- जमीन नीलामी प्रक्रिया निरस्त करें उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल की जमीन नीलामी न कर रहवासियों को पट्टे के रूप में दे दी जाए। इसी मांग को लेकर रहवासियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन द्वारा बिनोद मिल की […]
Binod mill chawl gyapan