गैस की कालाबाजारी पर सख्ती संजोग एजेंसी के 685 सिलेंडर जब्त

स्टाक से कम मिले गैस सिलेंडर, दो सिलेंडरों में गैस भी कम मिली

उज्जैन, अग्निपथ। कोट मोहल्ला इलाके में शुक्रवार की दोपहर हुए गैस टंकी विस्फोट के बाद से ही आपूर्ति विभाग का अमला शहर में एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ मुहीम चलाए हुए है। रविवार को जिला आपूर्ति और नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने फिर से बड़ी कार्रवाही की है। फ्रीगंज स्थित संजोग गैस एजेंसी के गोदाम से स्टाक से कम सिलेंडर मिले है, इस एजेंसी के 685 सिलेंडर जब्त कर लिए गए है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू की अगुवाई वाली टीम ने आगर- मक्सी रोड बायपास स्थित संजोग इण्डेन गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर आकस्मिक जांच की। जांच दौरान गोदाम पर 14.2 किलोग्राम श्रेणी के घरेलू भरे 22 गैस सिलेण्डर रिकार्ड से कम और 29 खाली गैस सिलेण्डर अधिक मिले है।

इसी तरह 19 किलोग्राम श्रेणी के भरे 12 कमर्शियल गैस सिलेण्डर और 44 खाली गैस सिलेण्डर भी कम होना पाया गया है। गैस सिलेण्डरों को स्टाक रिकार्ड से कम पाये जाने के कारण भौतिक सत्यापन में पाए गए 14.2 श्रेणी के भरे 504, खाली 158 तथा 19 किलोग्राम श्रेणी के भरे 5 व खाली 18 गैस सिलेण्डर को जब्त कर लिया गया है। एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

21 तुलवाए, 2 में कम मिली गैस

आपूर्ति विभाग के अमले के साथ नापतौल विभाग की टीम ने भी एजेंसी के गौदाम पर जांच की। नापतौल निरीक्षक दीपशीखा नागले ने गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डिलेवरी के लिए भेजे गये डिलेवरी वाहन में लोड गैस सिलेण्डर में से 21 गैस सिलेण्डर का तौल कराया। 2 गैस सिलेण्डरों का वजन 1 किलो 6 ग्राम और 950 ग्राम कम मिला है। एजेंसी संचालक के खिलाफ विधि मापक विज्ञान अधिनियम के तहत भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुणे में हुई राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में उज्जैन की बेटी को तीसरा स्थान

Sat May 21 , 2022
अब अक्टूबर में जापान में दिखाएगी हुनर उज्जैन, अग्निपथ। अखिल लोक कला कल्चर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनको पीछे छोडक़र मप्र के उज्जैन शहर की निनाद नृत्य अकादमी की बाल कलाकार वैष्णवी भंडारी […]
Vaishnavi Bhandari dancer 21 05 22