ग्राम जलोदिया में मां बेटे को रस्सी का फंदा लगाकर मौत के घाट उतारा

badnagar double murder maa-beta

पहेली अनसुलझी – एसपी पहुंचे घटना स्थल पर

बडऩगर, (अजय राठौड़) अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम जलोदिया में सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात्रि में मां व बेटे की रस्सी से गला घोंट कर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि हत्या क्यों की गई है यह जांच के बाद ही पता लगेगा। घटना की खबर लगते ही ग्राम में सनसनी फेल गयी वही पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र बोयट व थाना प्रभारी मनीष मिश्र के साथ एफएसएल टीम ने घटना स्थल पहुंच कर घटना का जायजा लिया व पुलिस टीम को हत्यारे का पता लगाने के निर्देश प्रदान किये। इसी दौरान अपने गृह ग्राम पर उपस्थित पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर हत्यारे का पता लगाने के बारे में चर्चा की ।

थाना प्रभारी मिश्र ने बताया कि घटना में पत्नी व बच्चे के गले में रस्सी के फंदे पड़े शव मिले है। वहीं ग्राम तलाईखेड़ा बाजना जिला रतलाम हाल मुकाम असावता रोड ग्राम जलोदिया थाना बडऩगर राधेश्याम यादव का खेत निवासी देवा का कहना है कि रात को लगभग एक बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने पर कुछ अज्ञात व्यक्ति जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुऐ थे ने मेरे साथ मारपीट की व हाथ बांध दिये। ऐसे में मेने मरने का बहाना किया तो मुझे मकान से दुर फेंक कर चले गये।

देवा को आवाज लगाई तो पता चला माजरा

प्रत्यक्षदर्शी देवा
प्रत्यक्षदर्शी देवा

सूत्रों के अनुसार सुबह में खेत मालिक राधेश्याम यादव के पुत्र कन्हैया ने पशुओं के स्थान पर सफाई नही होने पर देवा को पुकारा तो देवा की आवाज नहीं सुनाई देने पर कमरे पर जाकर देखा तो वहां मां-बेटे की मौत का माजरा देख कर आंखें फटी रह गयी। कन्हैया ने अपने पिता राधेश्याम को यह बात बताई जिसके बाद पूर्व विधायक धबाई के माध्यम से पुलिस को खबर की। खबर पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मौका मुआयना कर पुलिस द्वारा मां व बेटे के शव को शासकीय चिकित्सालय में पीएम हेतु लाया गया। वहीं देवा को पुछताछ के लिए थाने ले जाया गया। घटना में देवा की पत्नी संगीता उम्र 20 साल व पुत्र मनोज उम्र 1.5 साल की हत्या सामने आयी है।

पुलिस को देवा पर शंका

देवा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुछ दिन पहले ही यहां खेत पर मजदूरी (हाली) का काम करने आया था। जिसके चलते खेत मालिक ने एक कमरा रहने के लिए दिया था। देवा के मुताबिक यह घटना घटीत हो गई। बहरहाल देवा की कहानी पर पुलिस को विश्वास नहीं हो रहा है। मामले में शंका है कि मां बेटे की हत्या को अंजाम देवा ने ही दिया है या देवा भी इस घटना में शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के मुआयने के बाद मामले की जांच में जुटी है जो विभिन्न पहलुओं के दृष्टिगत जांच कर बतायेगी की आखिर मामला क्या है। और मां बेटे की मोत क्यों और किसने की।

खेत मालिक को उठाना पड़ रही आर्थिक हानि

घटनाक्रम में मां – बेटे की मोत हो गई है। जिससे गांव में सनसनी फैल गयी। वही खेत मालिक को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना का वृत्तांत सुनाने के साथ ही आर्थिक हानि उठाना पड़ रही है। हालांकि मां बेटे की हत्या पर संवेदना व्यक्त की है। खेत मालिक ने एडवांस देकर हाल ही में देवा को मजदूरी पर काम के लिए रखा था। और कुछ ही दिन में यह घटना हो गयी। ऐसे में एडवांस तो गया ही नये मजदूर को फिर रखना पड़ेगा। खेत मालिक ने बेहोशी की हालत में देवा का उपचार भी निजी चिकित्सालय में करवाया। जहां हजारो का बिल थमा दिया गया। जिसका भुगतान भी खेत मालिक ने स्वयं किया।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी पुलिस

जांच के लिए पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।
जांच के लिए पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।

घटना स्थल से 100 फिट की दूरी पर खेत मालिक के मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसके फुटेज भी पुलिस ने इकट्ठा किये है। वहीं अन्य बिंदु भी है। जिसमें कहा जा रहा है कि देवा की पत्नी अपने मायके जाने वाली थी। वहीं घटना स्थल से कुछ दूरी पर किसान के खेत पर देवा के माता-पिता भी मजदूरी करते है। जिनके अनुसार देवा ने एक अन्य लडक़ी को भी रख रखा था। जिसके परिजनों से विवाद भी चल रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि हत्यारे मोबाइल ले गये व सीम देवा को दे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या के आरोपी आरोपी लोकेंद्र सिंह के घर पर चला बुलडोजर

Tue May 24 , 2022
मृतक के परिजन बोले प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति जावरा, अग्निपथ। बरखेड़ा में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। शनिवार रात बरखेड़ा कला शराब दुकान के ठेकेदार शक्ति सिंह से ठेकेदारी विवाद में लोकेंद्र […]

Breaking News