बदमाशों ने कस्तूरी बाग में मकान का तोड़ा ताला

Tala toda

कैमरे में कैद दिखे 4, लगातार हो रही वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। एक बार फिर चोरों ने चिमनगंज क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार को धावा बोला। एक मकान में वारदात की गई और दूसरे में प्रयास करते समय परिवार जाग गया था। पुलिस को जांच के दौरान कैमरे में चार बदमाश दिखाई दिये है। क्षेत्र में लगातार वारदात सामने आ रही है।

कस्तुरी बाग में रहने वाला गजेन्द्र चौहान परिवार के साथ पिछले 20 दिनों से पैतृक गांव इटावा गया हुआ है। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। चिमनगंज टीआई जितेन्द्र भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। गजेन्द्र की मां और अन्य परिजन पदमावती कालोनी में रहते है। जिन्हे सूचना देकर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच कराई।

परिजनों ने बताया कि चोरी गया सामान गजेन्द्र के आने पर पता चल पायेगा। पुलिस ने गजेन्द्र की मां कृष्णा चौहान की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। इस बीच पता चला कि रात को चोरों ने प्रजापति नगर में भी धावा बोला था। एक मकान की खिडक़ी पर लगी जाली तोडक़र अंदर घुसने की कोशिश की गई। परिवार घर में सो रहा था, आवाज सुनकर नींद से जाग गया। बदमाश अंधेरे में भाग निकले।

कैमरे में दिखाई दिये चार बदमाश

कस्तूरीबाग में हुई चोरी के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें चार बदमाश दिखाई दिये है। जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतित हो रहे थे। जिनका सुराग तलाशने के लिये खोजी डॉग को बुलाया गया, लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद डॉग वापस लौट आया। पुलिस बदमाशों के भागने वाले मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

नानाखेड़ा में हुई वारदात

चोरों ने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की हरिओम विहार कालोनी में भी सूने मकान का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। मकान में रहने वाली हेमलता पति स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार (50) रिश्तेदारों के यहां मुनीनगर गई हुई थी। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस जांच के लिये पहुंची और कैमरे का पता लगाया, लेकिन क्षेत्र में कैमरे नहीं लगे होना सामने आये। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगर रोड सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

Wed May 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड पर मंगलवार-बुधवार रात हुई सडक़ दुर्घटना में 2 युवको की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर की तलाश शुरु की है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि देर रात 11 बजे ग्राम सुरासा में बाइक सवार तीन युवको […]
हादसे