आगर रोड सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड पर मंगलवार-बुधवार रात हुई सडक़ दुर्घटना में 2 युवको की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर की तलाश शुरु की है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि देर रात 11 बजे ग्राम सुरासा में बाइक सवार तीन युवको को तेज रफ्तार से आये कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मौके पर 2 की मौत हो गई, एक गंभीर घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

मृतको के नाम सादिक पिता सलीम पटेल (30) निवासी कालियादेह महल और जाहिद पिता अंसार पटेल (32) ग्राम बदरखां बाबूजी होना सामने आये। घायल अरबाज पिता आसिफ पटेल (19) कालियादेह महल है। बुधवार को दोनों मृतको का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने बताया कि तीनों निर्माणाधीन मकान में टाईल्स लगाने का काम करते है। पिपलीनाका पर साईड चल रही थी। रात को काम करने के बाद घर लौट रहे थे। अरबाज की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसआई करण खोवाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। कंटेनर आगर की ओर भागना सामने आया है। कैमरों की मदद से नंबर पता चले है। जल्द ही चालक को हिरासत में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>अनोखा केस: </span> नौ माह पहले सुसाइड कर चुके छात्र पर चोरी का मामला दर्ज

Wed May 25 , 2022
साथी छात्रा के घर से लाखों के जेवर चुराकर रखे थे गिरवी, बरामद होने पर खुला राज उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेड़ा क्षेत्र के एक मृत छात्र के खिलाफ माधवनगर थाने में चोरी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने साथी छात्रा के घर से लाखों के जेवर चुराकर गिरवी […]