आईपीएल सट्टे में पकड़ाए चाचा-भतीजे पर धोखाधड़ी का भी केस, रिमांड पर लिया

फर्जी नामों से ली 10 सिम पर सट्टा करने के कारण उलझे

उज्जैन, अग्निपथ। लाखों रुपए के साथ आईपीएल का सट्टा करने के आरोप में पकड़ाए चाचा-भतीजे धोखाधड़ी के केस में भी फंस गए। वजह सट्टे में उपयोग किए जा रहे मोबाइल की सभी सिम नामों से ली गई थी। कोतवाली पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए दोंनों को शुक्रवार को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

सर्वविदित है पुलिस ने 25-26 मई की रात गोलामंडी निवासी प्रवीण उर्फ पप्पू राय को कार में आईपीएल सट्टा करने के आरोप में पकड़ा था। उसके भतीजे शुभम को भी घर में से एलईडी पर मैच देख सट्टा लिखते गिरफ्त में लिया था। मौके से पुलिस ने 3.71 लाख रुपए, एलईडी टीवी व 10 मोबाइल जब्त किए थे।

टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल की जांच में सिम फर्जी नामों की मिली। नतीजतन सट्टा केस के अतिरिक्त धारा 420 भी लगा दी। सिम मालिकों के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों को कोर्ट से शनिवार तक रिमांड पर ले लिया। याद रहे डीएसपी क्राइम विनोद कुमार मीणा ने 10 दिन में पांच बड़े सट्टा बुकी को पकडक़र 20 लाख रुपए से अधिक बरामद किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल वन की पार्किंग में एक करोड़ का लोचा

Fri May 27 , 2022
विधायक परमार ने की शिकायत, लोकायुक्त ने तलब की जानकारी उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो में गड़बड़ी की आशंका के चलते तराना के विधायक और कांग्रेस नेता महेश परमार ने लोकायुक्त को शिकायत की है। परमार की शिकायत में सीधे […]
Mahakal parking