जयपुर गया था परिवार, चोरों ने तोड़ दिये ताले

Tala toda

थम नहीं रहा चोरियों को सिलसिला

उज्जैन, अग्निपथ। चोरियों को सिलसिला नहीं थम पा रहा है। पुलिस की गश्त को बदमाश लगातार चुनौति दे रहे है। शनिवार को सिद्धि विनायक कॉलोनी में बड़ी वारदात सामने आई है।

चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र में बनी सिद्धि विनायक कॉलोनी में अतुलेश पिता गोपाल शर्मा का मकान बना हुआ है। 25 मई को परिवार के साथ जयपुर गये थे। शनिवार सुबह परिवार लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये नगद और कीमती सामान चोरी कर लिया था।

सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिये पहुंची। कॉलोनी में कैमरे लगे होना सामने नहीं आये। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

टीआई जीवन भिंडोरे ने बताया कि वारदात को आसपास के बदमाशों द्वारा अंजाम दिये जाने की आशंका बनी हुई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द सुराग लगा लिया जाएगा। विदित हो कि शहर में पिछले एक सप्ताह से चोरों की गश्त दिन-रात सामने आ रही है। चिमनगंज, जीवाजीगंज, नानाखेड़ा, नागझिरी में लगातार बदमाश पहुंचे रहे हंै। कई वारदातों के बाद गैंग के फुटेज सामने आये है, लेकिन पुलिस अब तक बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री भार्गव पर गिरी निलंबन की गाज

Sat May 28 , 2022
15 दिन में 3 मामलों में मिला शोकॉज नोटिस, तीनों प्रकरण बने निलंबन की वजह उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव को शनिवार को नगर निगम आयुक्त द्वारा निलंबित कर दिया गया है। पीयूष भार्गव को निलंबित किए जाने के लिए पिछले 15 दिनों से नगर […]
पीयूष भार्गव को क्लीन चिट