शराबी युवक की लट्ठ मारकर पड़ोसी ने की हत्या

मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। घर के सामने खड़े होकर पड़ोसी की पत्नी को गाली दे रहे शराबी युवक की पति ने लट्ठ मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद हत्या करने वाले को हिरासत में ले लिया।

पानबिहार चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में रहने वाला भगवानसिंह दायमा (26) शराब पीने का आदी था। शुक्रवार देर शाम वह नशे की हालत में पड़ोसी गोकुलसिंह की पत्नी के साथ रास्ते से निकलने की बात पर गाली-गलौच कर रहा था। गोकुलसिंह ने आवाज सुनी तो घर से बाहर आया और पहले उसे समझाने का प्रयास किया। नशे की हालत में भगवानसिंह इतना मदहोश था कि वह विवाद पर उतारु हो गया। गोकुल ने उस पर लट्ठ से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोंट लगने पर भगवान जमीन पर गिर पड़ा।

परिजनों ने लहूलुहान देखा तो उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही एक टीम गांव और दूसरी जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गये। परिजनों का कहना था कि मृतक घर का कमाने वाला अकेला था। उसका भाई मानसिक कमजोर है। माता-पिता का निधन हो चुका है।

भगवानसिंह की पत्नी उसे छोडक़र जा चुकी थी। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर रात में ही आरोपी को मोतीपुरा फंटे से हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी चौहान के अनुसार मृतक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। हिरासत में आये आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयगुरुदेव आश्रम में धर्म, कर्म और आध्यात्म का महाकुंभ

Sat May 28 , 2022
सन्तों का सम्बंध शरीर से नहीं जीवात्मा से होता है-सन्त उमाकान्त जी महाराज उज्जैन, अग्निपथ। देश-दुनियां में शाकाहार, सदाचार, नशा मुक्ति, शराब बंदी के साथ-साथ कलयुग में सतयुग के आगमन का आह्वान करने वाले उज्जैन के पूज्य संत बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा बाबा जयगुरुदेव जी के दशम वार्षिक भंडारे […]
umakant Jai gurdev