स्टेशन की रिकार्डिंग से परेशान छात्र स्टेशन मास्टर से कहा चिलम हटवाओ

Ujjain new railway station building 26 02 22

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर नई बनी बिल्डिंग में संचालित अवंतिका होटल की छत पर लगा लाउड स्पीकर(चिलम) कालिदास कन्या कॉलेज और आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी की वजह बन गया है। इस लाउड स्पीकर पर 24 घंटे खाने की थाली 50 रूपए..आलू का पराठा 20 रूपए जैसी रिकार्डिंग बजती रहती है।

रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग को रेलवे ने ठेके पर दे रखा है। ठेकेदार ने इसमें अवंतिका होटल शुरू किया है। इसी कैंपस में रेस्टोरेंट भी है। रेस्टोरेंट के अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए ठेकेदार ने बिल्डिंग की छत पर दो चिलम बंधवा दी है। इन पर 24 घंटे तेज आवाज में खान-पान की वस्तुओं का प्रचार होता रहता है।

नजदीक ही कालिदास कन्या कॉलेज भी है। चिलम की तेज आवाज की वजह से कॉलेज में पढाई में भी बाधा आने लगी है। राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच विजय बाली ने गुरुवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से ठेकेदार से अवंतिका होटल की छत पर लगे लाउड स्पीकर हटवाने की मांग की गई है। स्टेशन मास्टर अजय जैन ने इन्हें बताया कि होटल के ठेकेदार को इस मामले में पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। जल्द ही चिलम हटवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी की दूसरी शादी से तनावग्रस्त बडऩगर के युवक ने जान दी

Thu Jun 2 , 2022
कागज पर लिखा- मेरे मरने के बाद इस नंबर पर खबर कर देना… इंदौर/उज्जैन। इंदौर में एक नौकरीपेशा की पत्नी उसे छोड़ गई और दूसरी शादी कर ली। इससे तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आधार कार्ड पर एक नंबर लिखकर कहा, मेरी मौत की […]