अवैध खुदाई के दौरान धंसी खदान, दो मजदूरों की मौत

बड़ले की सरकारी जमीन पर कर रहे थे खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी धंसे

झारडा (महिदपुर), अग्निपथ। सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई करने के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम आक्यालिम्बा के छिंगरी व गुराडिय़ा दासा सहित तीन गांव की सीमा पर हुआ। हादसे में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्य सडक़ से लगभग दो किलोमीटर अंदर सुदुर इलाके में तीन गांव की सीमा के पास सरकारी बड़ले की जमीन पर लंबे अरसे से अवैध खुदाई का कार्य जारी था। मंगलवार को भी लगातार रेत की जुगाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे के पास खड़ी कर खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक से खदान धंस गई और मजदूर उसमें दब गए। साथ ही समीप खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उसी में धंस गए। जिसमें दो मजदूरो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और बाकी अन्य दो को जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से मिट्टी खोदी कर निकाला कर शासकीय चिकित्सालय महिदपुर लाया गया। जहा डाक्टर ने उन्हे प्राथमिक उपचार किया।

इनकी गई जान

हादसे में मरने वालों में राहुल पिता रमेश उम्र 27 वर्ष और दिनेश पिता मायाराम उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी बागला (थाना महिदपुर) हैं।

घायल को उज्जैन रैफर किया

हादसे में घायल मजदूर अमर सिंह पिता बालू सिंह सोंधिया उम्र 23 वर्ष निवासी रसूलपुरा थाना महिदपुर को शासकीय चिकित्सालय महिदपुर में प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय उज्जैन रैफर किया गया।

अवैध खनन करवाने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्य सडक़ से लगभग दो किमी अंदर विरान जगह पर शासकीय भूमि पर उक्त खुदाई का अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था। खुदाई करवाने वाले लोगो का हम पता लगवा रहे है। जिन पर नियमानुसार कार्र्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतक के परिजन को नियमानुसार शासकीय मदद दिलवाई जाएगी।
– संतुष्टी पाल, तहसीलदार झारड़ा तहसील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्ल्ड मिल्क डे: स्वर्णकार वूमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों बच्चों को बांटा दूध

Fri Jun 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी संस्था स्वर्णकार वूमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्य लगातार किए जब रहे हैं। इसी कड़ी में 1 जून को ‘वर्ल्ड मिल्क-डे’ पर मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों बच्चों को निशुल्क दूध […]