आयुक्त के नोटिस से नगर निगम में हडक़ंप

नगर निगम विशेष सम्मेलन

41 अधिकारी-कर्मचारियों से मांगा 6 साल की अचल संपत्ति का हिसाब

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के एक आदेश ने हडक़ंप की स्थिति बना दी है। आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के 41 अधिकारी-कर्मचारियों से उनकी 6 साल में अर्जित की गई अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। जानकारी नहीं देने पर वेतन रोकने और विभागीय जांच आरंभ करने की चेतावनी दी गई है।

मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण आचरण नियम के तहत सरकारी सेवा में काम करने वाले सभी लोक सेवकों को हर साल अपनी अचल संपत्ति का विवरण शासन को देना अनिवार्य है। नगर निगम में पिछले 6 सालों से इस नियम का पालन ही नहीं हो पा रहा है। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर के माध्यम से निगम के 41 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर वर्ष 2017 से 2022 तक की 6 साल में अर्जित की गई अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन में 6 साल की अचल संपत्ति का ब्यौरा स्थापना शाखा में प्रस्तुत करें। नगर निगम के स्टाफ से कहा गया है कि तीन दिन में जिस भी अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी स्थापना शाखा में नहीं पहुंचेगी, उसका जून महीने का वेतन रोक लिया जाएगा, इसके अलावा वार्षिक वेतनवृद्धि भी रोक दी जाएगी। सिविल सेवा आचरण नियम के अंतर्गत भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें मिले नोटिस

अपर आयुक्त

  • मनोज पाठक
  • राधेश्याम मंडलोई
  • आदित्य नागर

कार्यपालन यंत्री

  • जी.के. कंठिल
  • अनिल जैन
  • पी.सी.यादव
  • उपायुक्त संजेश गुप्ता

सहायक आयुक्त

  • नीता जैन
  • तेजकरण गुनावदिया
  • कीर्ति चौहान
  • पूजा गोयल

सहायक यंत्री

  • अभिलाषा चौरसिया
  • पियूष भार्गव

उपयंत्री

  • राजेश सिंह चौहान
  • मनोज राजवानी
  • डोंगरसिंह परिहार
  • किशोर शुक्ला
  • राजेंद्र सिंह रावत
  • निशा वर्मा
  • जोशना उबनारे
  • गायत्री प्रसाद डहेरिया
  • मुकुल मेश्राम
  • अनुशिता जैन
  • साधना चौधरी
  • सौम्या चतुर्वेदी
  • मोहित मिश्रा
  • सुनील जैन
  • विजय गोयल
  • जितेंद्र श्रीवास्तव
  • आदित्य शर्मा
  • राजकुमार राठौर
  • मीनाक्षी मिश्रा
  • आंनद भंडारी
  • विधुरानी कौरव
  • हर्ष जैन
  • निर्झर शुक्ला
  • संगीता पंवार
  • स्वच्छता अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ
  • राजस्व अधिकारी सुबोध जैन
  • मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एम.के. पांडे
  • सहायक लेखाधिकारी सरिता मांडलेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन साल में नहीं जीता कोई केस नगर निगम से नाइक की छुट्टी

Fri Jun 3 , 2022
उज्जैन। उज्जैन नगर निगम की ओर से श्रम न्यायालय में केस लडऩे वाले वकील हेमचंद नाइक को शुक्रवार को नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया है। नाइक तीन साल तक श्रम न्यायालय में नगर निगम के वकील रहे लेकिन उनके कार्यकाल में श्रम न्यायालय से नगर निगम के पक्ष […]