70 साल बाद बिछना शुरू हुआ नेशनल हाइवे का जाल

ujjain sansad press varta 04 06 22

सांसद ने पत्रकार वार्ता में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्र सरकार में भाजपा के काबिज होने और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 8 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री के 8 साल पूरे होने पर शनिवार को सांसद अनिल फिरोजिया सहित भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि 70 साल में उज्जैन के आसपास कभी कोई नेशनल हाइवे नहीं बना था, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उज्जैन के चारों तरफ नेशनल हाइवे का जाल बिछ रहा है।

मई को भाजपा ने संपूर्ण देश में जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकारवार्ताओं का आयोजन किया था। उज्जैन में केंद्र सरकार की बात रखने की जिम्मेदारी सांसद अनिल फिरोजिया को सौंपी गई। सांसद फिरोजिया सहित उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, सनवर पटेल, जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, शहर अध्यक्ष विवेक जोशी ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियां रखी।

विकास कार्य गिनाए सांसद ने

सांसद फिरोजिया ने कहा कि केंद्र सरकार में मजबूत प्रधानमंत्री है लिहाजा पूरा विश्व इस समय भारत के साथ खड़ा है। उज्जैन के संदर्भ में सांसद फिरोजिया ने कहा कि काशी और अयोध्या की तर्ज पर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार कार्य के रूप में उज्जैन को बड़ी सौगात मिली है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर केंद्र सरकार लगभग 750 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। इससे उज्जैन में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़़ेगा और पूरे शहर को इसका लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर में 1.22 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्र में 2.3 करोड़ परिवारों के पक्के मकान बनवाए गए है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अब तक 11.22 करोड़ शौचायलयों का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 6.2 करोड़ घरों तक नलों की सुविधा मुहैया कराई गई है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 29.6 लाख रेहडी-पटरी विक्रेताओं को ऋण दिलवाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.2 करोड़ लोगों को हर साल 5 लाख रूपए तक का इलाज मुहैया कराया गया है। 18 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए है। पिछले 8 साल में 15 एम्स और 200 नए मेडिकल कॉलेज खेले गए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.28 लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गैटमेन की मौत

Sat Jun 4 , 2022
नागदा, अग्निपथ। हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गांव अमलावदिया में स्थित रेलवे फाटक पर गेटमेन की मौत हो गई। आरपीएफ और बिरलाग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला जांच में लिया। बिरलाग्राम पुलिए ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजनों के सुपूर्द किया। हजरत […]