लोकायुक्त ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा,जमीन सीमांकन के लिए मांगे थे 10 हजार

घूस लेते पटवारी (नीली शर्ट में) को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई करती लोकायुक्त टीम।

पांच माह में संभाग के 9 रिश्वतखोर धराए

उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह घट्टिया क्षेत्र के पटवारी को आगर रोड पर 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उसने एक किसान से जमीन सीमांकन के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे।

आगर रोड स्थित ग्राम निपानिया गोयल निवासी पूरनलाल धनोतिया ने अपनी भाभी अनारी बाई की दो बीघा जमीन का सीमांकन करवाने के लिए आवेदन दिया था। नपती के लिए घट्टिया क्षेत्र के पटवारी अजिमुद्दीन कुरैशी ने 10 हजार रुपए मांगे थे। इस पर धनोतिया ने 1 जून को लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से शिकायत कर दी। उनके आदेश पर डीएसपी सुनील तालान ने कुरैशी को ट्रेप करना तय किया। योजनानुसार धनोतिया ने कुरैशी को 8 हजार रुपए में राजी कर डिमांड रिकार्ड कर ली। इसके बाद तालान ने उसे पकडऩे की योजना बनाई।

इसी के चलते मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे धनोतिया कुरैशी के आगर रोड पर गणेश नगर स्थित घर पर रुपए लेकर पहुंचा। यहा कुरैशी ने बाहर आकर जैसे ही धनोतिया से रुपए लिए। मौके पर छिप कर तैयार खड़ी लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।

पांच महीने में नौ ट्रेप

लोकायुक्त रिकार्डनुसार करीब पांच माह के दौरान संभाग के विभिन्न विभागों में पदस्थ 9 अधिकारी कर्मचारियों को ट्रेप किया गया है। पटवारी को पकडऩे में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा,आरक्षक नीरज,हितेश, सुनील परसाई व लोकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज कर कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक शोध संस्थान में प्राचार्य और उप प्राचार्य की नियुक्ति की बातें सिर्फ अफवाह-प्रशासक

Tue Jun 7 , 2022
अनियमितताओं की जांच के िलए त्रिवेणी संग्रहालय गई थी महाकाल मंदिर प्रशासन की टीम, प्रबंधक देंगी 7 दिन में रिपोर्ट उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रकल्प वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में अस्थाई प्राचार्य और उप प्राचार्य पद पर नियुक्ति का मामला सामने आया है। जिसमें अस्थाई प्रभार मंदिर […]