चोरी के आरोपियों का पता न लगने पर आज बंद रहेगा नलखेड़ा

व्यापारी महासंघ का आह्वान

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर के एक आभूषण दुकान पर हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी का पता लगाए जाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापारी महासंघ द्वारा सभी व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से गुरुवार (9 जून 2022) को नगर बंद का आह्वान किया गया है। चोरी का पता न लगने पर आगामी दिनों में व्यापारी संघ द्वारा जिला बंद के साथ अनिश्चितकालीन नगर बंद का आह्वान किया जाएगा।

व्यापारी महासंघ द्वारा इस सम्बंध में पुलिस थाना व तहसील कार्यालय पर लिखित सूचना दी गई है। जिसमे बताया गया कि नगर की ज्वेलर्स दुकान के साथ ही बढ़ रही चोरीयों की वारदातों का पुलिस द्वारा पता नहीं लगा पाने से आम नागरिको के साथ व्यापारी वर्ग में भय का माहौल निर्मित हो रहा है सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नगर में गत दिनों एक आभूषण दुकान पर हुई एक करोड़ से अधिक मूल्य की चोरी के मामले में व्यापारियों का आक्रोश बढता जा रहा है। चोरी की घटना के अपराधियों को बुधवार तक गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने की चेतावनी के बाद व्यापारी महासंघ द्वारा गुरुवार को नगर बंद करने की घोषणा की गई है।

बंद के दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। महासंघ द्वारा इस सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री,जिला प्रभारी मंत्री के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय सांसद, विधायक को भी चोरी की घटना के सम्बंध में पत्र भेजकर चोरी की शीघ्र पता लगाए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी

Wed Jun 8 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह ने तराना विकास खण्ड में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मंजुलता मसीह एवं श्रीमती सुनीता बागची को विभागीय जांच में निरन्तर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने, कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के बाद भी कार्य में कोई सुधार नहीं करने, स्वास्य्म कार्यक्रमों का रिकार्ड संधारण […]

Breaking News