प्री मानसून की बारिश ने दी जोरदार दस्तक, 20 मिनट तक बरसे बादल

ठंडी हवाओं के चलने से मिली राहत, कई क्षेत्रों की बिजली हुई गुल

उज्जैन,अग्निपथ। शनिवार की शाम एकाएक बादल छाए और रात्रि 7.20 बजे के लगभग तेज हवा के साथ लगभग 20 मिनट तक बरसते रहे। तेज गति से हवा चलने के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिली है। वहीं ुकुछ समय के लिए शहर के कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। जोकि बाद में बहाल हो गई। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाने से अब गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

पिछले दिनों की गई मौसम विभाग की जानकारी एकदम सटिक निकली। 10-11 जून से पश्चिमी मप्र में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने की बात कही गई थी। शनिवार को की शाम को उज्जैन शहर में बादलों ने सूर्य को अपनी ओट में ले लिया। इसके बाद तेज बारिश का दौर चला जोकि करीब 20 मिनट तक रहा। इस दौरान शहर की सडक़ें पानी की बौछार से धुल गई थीं। वहीं तेज ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। हालांकि बारिश शुरू होने से पहले बिजली विभाग ने कई क्षेत्रों की बिजली को गुल कर दिया था। जिसको बाद में बहाल कर दिया गया था।

इंदौर में पहले ही हो चुकी बारिश

जीवाजी राव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल ने पहले ही 13 जून से पूरे प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो जाने की बात कही है। यह गतिविधियां मुख्य मानसून आने तक बनी रहेगी। मानसून भी 15 जून के बाद एंट्री ले सकता है। क्योंकि मानसून आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में बारिश होने के बाद 20 जून के बाद मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के आसार हैं

तापमान तो गिरा, सूर्य ने खूब तपाया

शनिवार को सुबह से आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ था। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से गिरकर 39.5 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन सूर्य की तीखी किरणों ने लोगों को खूब झुलसाया। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने किसी तरह से अपनी दैनिक दिनचर्या निपटाई। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान 29 से बढक़र 28.5 डिग्री पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार से चलित भस्मारती, 4 नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश

Sat Jun 11 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 13 जून से चलित भस्मारती शुरू की जाएगी। एक सप्ताह के लिए ग़ैर पंजीयन धारी श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन प्रायोगिक रूप में प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यदि ट्रायल सफल हुआ तो पक्के तौर पर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पिछले […]
सावन भस्म आरती