हवाला कारोबारी के ऑफिस पर छापा,55 लाख रुपए बरामद

रुपए गिनने की पांच मशीन मिली, व्यापारी हिरासत में

उज्जैन,अग्निपथ। टॉवर पर तेजी मंदी की आड़ में हवाला का कारोबार करने वाले व्यापारी के ऑफिस पर सोमवार को सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने छापा मारा। तलाशी में 55 लाख रुपए और पांच नोट गिनने की मशीन मिलने पर व्यापारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले को इंकम टैक्स के सुपूर्द करेगी।

अलकापुरी निवासी लोकेश जैन उर्फ लक्की की फ्रीगंज टॉवर स्थित विजयवर्गीय कांपलेक्स में पीएन इंटर प्राईजेस फर्म है। इसके तहत वह दिखावे के लिए खादान्न की तेजी मंदी का धंधा करते है,लेकिन असल में हवाला कारोबारी है। अवैध लेनदेन की सूचना पर सोमवार को सीएसपी मीणा,टीआई मनीष लोधा ने छापा मार कर तलाशी ली। मौके से दो हजार, 500 रुपए के नोटो की गड्डियों के ढेर के साथ करोड़ों का हिसाब मिलने पर सकते में आ गए।

नोट गिनने पर 55 लाख 75 हजार रुपए के साथ नोट गिनने की दो बड़ी व तीन छोटी मशीन मिलने पर पुलिस ने जैन को हिरासत में लिया। थाने में उससे देर रात तक हवाला कारोबार के संबंध में पूछताछ होती रही।

इंकम टैक्स करेगा जांच

सीएसपी मीणा ने बताया कि रुपए सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिए है। बिना आय विवरण के भारी मात्रा में नोट मिलने पर मामला इंकम टैक्स को सौंपा जाएगा। इंकम टैक्स मामले में जांच कर रुपए के संबंध में जांचकर आगे की कार्रवाई करेगा।

क्या है हवाला कारोबार

हवाला को ऐसे समझे की अगर आपको किसी देश या अन्य शहर में किसी से मोटी रकम अवैध रुप से तत्काल लेना है। संबंधित व्यक्ति वहां के हवाला व्यापारी को रुपए जमा करा देगा। व्यापारी स्थानीय हवाला व्यापारी और लेनदार को कोड बताएगा। लेनदार के कोड बताने पर यहां का व्यापारी एक लाख पर दो-तीन सो रुपए कमीशन काटकर राशि देगा। इस तरह से टैक्स चोरी के साथ अवैध रकम का भी लेन-देन होता है। पूर्व में देश में हवाला कांड काफी चर्चाओं में रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उम्मीदवार तय होने से पहले ही शुरू हो गया विरोध

Mon Jun 13 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस में महापौर पद का प्रत्याशी भले ही तय कर लिया गया हो लेकिन वार्डो में पार्षद प्रत्याशी पद के लिए मंथन अभी जारी है। पार्षद पद के प्रत्याशी तय होने से पहले ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस […]